Sajjan Singh Verma Wife Passes Away : मध्यप्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता और कमलनाथ सरकार में पूर्व मंत्री रहे सज्जन सिंह वर्मा की धर्मपत्नी सुभद्रा वर्मा का निधन हो गया है। सुभद्रा वर्मा के निधन की खबर के बाद प्रदेश कांग्रेस जगत में शोक की लहर है।
शिव मोहन ने जताया दुख
सज्जन सिंह वर्मा की पत्नी के निधन पर प्रदेश के मुखिया मोहन यादव ने अपनी शोक संवेदनाए प्रकट की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है कि मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री सज्जन सिंह वर्मा जी की धर्मपत्नी श्रीमती सुभद्रा वर्मा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत को शांति तथा शोकाकुल परिजनों को यह गहन दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!
तो वही केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा है कि मध्यप्रदेश सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री सज्जन सिंह वर्मा जी की धर्मपत्नी श्रीमती सुभद्रा वर्मा जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूँ। विनम्र श्रद्धांजलि!


