Monalisa Marriage Controversy: भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ घर-घर घूमकर माला-रुद्राक्ष बेचने वाली मोनालिसा की शादी विवादों में है, वो अपनी नीली आंखों से सुर्खियों में आई थी, और सोशल मीडिया की सनसनी बनने के बाद बॉलीवुड तक पहुंची। अब फरमान खान के साथ हुई शादी के बाद फिर चर्चा में है। इसी बीच मोनालिसा को अपनी फिल्म में पहला ब्रेक देने वाले द डायरी ऑफ मणिपुर के फिल्म निर्माता सनोज मिश्रा बीते दिन महेश्वर पहुंचे। मोनालिसा का परिजनों से मुलाकात के बाद उन्होंने एक बार फिर कहा – ‘लव जिहाद हुआ।’ इसी बीच परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।
निर्देशक मिश्रा ने दिया साजिश करार
महेश्वर पहुंचने के बाद निर्देशक सनोज मिश्रा ने मोनालिसा के विवाह को साजिश करार दिया। उन्होंने कहा ‘जो फरमान है उसने अपना परिचय छुपा कर रुद्राक्ष माला पहन मंदिरों मे जाकर मोनालिसा के पिता और मोना को धोके से एक्टिंग सिखाने के बहाने केरल ले जाया गया। वो मोनालिसा को बहन कहता था। केरल में साजिश रच विवाह का षड्यंत्र रचा गया है।
जोकि सनातन के खिलाफ एक योजनाबद्ध तरीके से किया प्रहार है। इस केस में भोलीभाली लड़की को जालसाझी का शिकार बनाया है। उसका ब्रेनवॉश किया गया है। मैंने इस मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात के लिए समय मांगा है।’
फिल्म को रिलीज करने से रोका
निर्देशक सनोज मिश्रा ने आरोप लगाया कि 2 साल के भीतर उन्होंने 10 करोड़ रुपये बर्बाद कर दिए, लेकिन फिर भी वो द डायरी ऑफ मणिपुर को अब रिलीज नहीं करेंगे। 2 साल में मेरे 10 करोड़ रुपए बर्बाद हो गए है। इस दौरान परिवार के लोगों ने सरकार से इस मुद्दे पर मदद की मांग की है। जिसके लिए सनोज मिश्रा ने भी आगे आकर बीजेपी सरकार से हस्तक्षेप करने की मांग की। मिश्रा ने दावा किया कि मुलाकात के दौरान भोंसले की दादी, चाची, छोटी बहन और परिवार के अन्य सदस्यों ने कहा कि उन्हें इस घटना के कारण सामाजिक अपमान का सामना करना पड़ रहा है।
भाजपा ने भी संभाला मोर्चा
भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम पटेल ने कहा कि हम नियमों के तहत मोनालिसा को वापस लाने के प्रयास कर रहे हैं। यह पूर्णतः साजिश है। उज्जैन, हैदराबाद में मोना को किसी से प्यार नहीं हुआ। 4 दिन में केरल में प्यार और शादी किसी बड़ी साजिश के तहत यह फ्रॉड हुआ है। जिसको लेकर हम जांच की मांग करने के साथ हमारी प्रदेश की बहन को मध्यप्रदेश लाना चाहते हैं।
हिंदूवादी संगठनों ने भी संभाला मोर्चा
हिंदूवादी संगठनों का कहना है कि रमजान के महीने में माहौल को बिगाड़ने वाले तत्वों की साजिश है, जो एक हिंदू और भोलीभाली लड़की से मुस्लिम युवक फरमान खान ने शादी की। इस तरह के कृत्यों के बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और जो भी उचित कदम होगा, वो उठाया जाएगा।


