P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशराष्ट्रपति भवन के नाश्ते में इंदौरी पोहा का स्वाद… सांसद शंकर लालवानी...

राष्ट्रपति भवन के नाश्ते में इंदौरी पोहा का स्वाद… सांसद शंकर लालवानी का खिला चेहरा

अन्य सांसदों ने भी बांधे तारीफ के पुल

इंदौर/नरेंद्र महावर/खबर डिजिटल/ नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में शुक्रवार का दिन सांसदों के लिए बेहद ही खास था, क्योंकि इस दिन उनके लिए खुद महामहिम ने एक एक विशेष ब्रेकफास्ट कार्यक्रम आयोजित किया था। इस दौरान उन्हें भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ नाश्ता करने और उनसे मुलाकात करने का अवसर मिला। इसमें कुछ चुनिंदा सांसद ही शामिल थे, जिनमें इंदौर के सांसद शंकर लालवानी भी शामिल हुए, कार्यक्रम में विशेष बात यह थी कि इंदौरी पोहा का स्वाद भी सभी सांसदों ने चखा और कहा ‘वाह’।

इंदौरियंस की पहली पसंद है पोहा नाश्ता
इंदौर की ठंडी या गर्म कोई भी सुबह हो, सभी इंदौरियंस की जुबां पर एक ही स्वाद चमकता है, और वो है प्रसिद्ध पोहा नाश्ता। ब्रेकफॉस्ट कार्यक्रम में इंदौर के सांसद शंकर लालवानी भी शामिल थे, तभी उनका चेहरा खिल गया, जब उन्हें नाश्ते के मेन्यू में इंदौर का प्रसिद्ध पोहा दिखाई दिया। अपने शहर की इस खास डिश को देखकर वे काफी खुश नजर आए। उन्होंने बताया कि देश के सर्वोच्च संवैधानिक भवन में इंदौर के पोहे का शामिल होना शहर के लिए गर्व की बात है। यह न सिर्फ इंदौर की पहचान है बल्कि मध्यप्रदेश की खाद्य संस्कृति का भी प्रतिनिधित्व करता है।

‘पोहा’ बन रहा इसीलिये खास
पोहा (चपटा चावल) एक पौष्टिक, हल्का और पचने में आसान नाश्ता है, जो कार्बोहाइड्रेट, आयरन, फाइबर और बी-विटामिन का अच्छा स्रोत है। 100 ग्राम पोहे में लगभग 250 कैलोरी, 6-7 ग्राम प्रोटीन और प्रचुर मात्रा में आयरन होता है। यह ग्लूटेन-मुक्त है और सब्जियों के साथ तैयार करने पर संतुलित भोजन बन जाता है। ये ऊर्जा का अच्छा स्रोत होता है, इसमें लगभग 50 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है, जो सुबह के समय शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। आयरन की मात्रा अधिक होने से खून बढ़ाता है। फाइबर की अच्छी मात्रा लगभग 2-2.5 ग्राम होती है, जो पाचन में सहायता करता है और पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। पोहा में थायमिन (B1), राइबोफ्लेविन (B2), विटामिन B6 और फोलेट जैसे बी-विटामिन होते हैं, जो चयापचय और तंत्रिका तंत्र के लिए आवश्यक हैं। पोहे में वसा की मात्रा बहुत कम (लगभग 0.5-2 ग्राम) होती है, जो इसे वजन प्रबंधन के लिए एक स्वस्थ विकल्प बनाता है।इसमें मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे खनिज होते हैं जो हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं।

पोहा को अधिक पौष्टिक कैसे बनाएं?
पोहा में मटर, गाजर, मूंगफली, नींबू का रस और कढ़ी पत्ता मिलाकर आप इसके पोषण मूल्य को बढ़ा सकते हैं। नींबू का रस आयरन के अवशोषण में मदद करता है, तो कुल मिलाकर सांसदों ने राष्ट्रपति भवन में पोहा का स्वाद लेकर स्वास्थ्य लाभ भी लिया है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट