P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
HomeभारतPRSI: मानवता के बड़े हित में युद्धविराम के लिए अंतरराष्ट्रीय जनसंपर्क समुदाय...

PRSI: मानवता के बड़े हित में युद्धविराम के लिए अंतरराष्ट्रीय जनसंपर्क समुदाय की अपील

इजराइल व ईरान के बीच जारी युद्ध को लेकर अंतरराष्ट्रीय जनसंपर्क समुदाय ने चिंता जाहिर करते हुए विश्व नेताओं से युद्धविराम का आग्रह किया है।

नई दिल्ली/ खबर डिजिटल/ इजराइल व ईरान के बीच जारी युद्ध को लेकर अंतरराष्ट्रीय जनसंपर्क समुदाय ने चिंता जाहिर करते हुए विश्व नेताओं से युद्धविराम का आग्रह किया है। PRSI के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजीत पाठक ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि वैश्विक समुदाय को युद्ध के स्‍थान पर मानवता को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्‍होंने विश्‍व नेताओं से आग्रह किया है कि वे तत्‍काल कोई रणनी‍ति बनाएं और युद्धविराम पर सहमत हों क्‍योंकि युद्ध का मानव जीवन, वैश्विक संसाधनों और अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर विनाशकारी प्रभाव पड़ रहा है, जो एक सामूहिक चिंता का विषय है।

पीआरएसआई PRSI के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजीत पाठक ने युद्ध को लेकर चिंताएं जाहिर करते हुए कहा है कि इजराइल व ईरान के बीच जारी युद्ध से मानव जीवन को अपूरणीय हानि और आघात पहुंच रहा है। युद्ध में अनेक निर्दोष लोगों की मौत हो रही है, परिवार टूट रहे हैं, और भविष्य की पीढ़ियों को स्थायी आघात पहुंच रहा है।

डॉ. अजीत पाठक ने वैश्विक अर्थव्यवस्था पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि युद्ध में पेट्रोलियम जैसे महत्वपूर्ण संसाधनों की कमी हो रही है, जिससे वैश्विक अर्थव्यवस्था अस्थिर हो रही है और नागरिकों के जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। अपरिवर्तनीय पर्यावरण क्षरण होने से भविष्‍य का जीवन दुखदायी होने वाला है। उन्‍होंने कहा कि युद्ध में पर्यावरण को गंभीर और स्थायी नुकसान पहुंच रहा है, जिससे वायु, जल और भूमि प्रदूषण हो रहा है और भविष्य में जीवन को चुनौतीपूर्ण बना रहा है। इतना ही नहीं, युद्ध से राष्ट्रों के बीच विश्वास का क्षरण हो रहा है, कूटनीति और शांति बाधित हो रही है।

पीआरएसआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजीत पाठक ने विश्‍व नेताओं द्वारा ऐसी कार्रवाई का आह्वान किया है जिससे तत्काल और स्थायी युद्धविराम हो सके। मूल कारणों को संबोधित करने वाली सकारात्मक वार्ता की जाए। विश्व नेताओं के बीच खुला और ईमानदार संवाद होना चाहिए। डॉ. अजीत पाठक ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय जनसंपर्क समुदाय का मानना है कि संवाद और कूटनीति स्थायी समाधान के लिए आवश्यक हैं। विश्व नेताओं को मानवता के हित में युद्धविराम पर सहमत होना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि हमें शांति और सहयोग के लिए काम करना चाहिए, ताकि दुनिया में युद्ध जैसी परिस्थितियों को टाला जा सके।

विश्व महिला दिवस: खुलते स्त्रियों के लिए बंद कपाट – Khabar Digital

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट