P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशभोपालBhopal Nagar Nigam Budget : भोपाल महापौर ने पेश किया 3938 करोड़...

Bhopal Nagar Nigam Budget : भोपाल महापौर ने पेश किया 3938 करोड़ का बजट

Bhopal Nagar Nigam Budget : राजधानी भोपाल में महापौर मालती राय ने नगर निगम का 2026-27 का बजट पेश किया। अपने कार्यकाल का चौथा बजट पेश करते हुए उन्होंने 3938 करोड़ 45 लाख 28 हजार रुपये का प्रावधान रखा, जिसमें शहर के विकास कार्य, जल व्यवस्था और सौंदर्यीकरण पर विशेष जोर दिया गया है।

जल एवं सीवेज व्यवस्था

अमृत योजना के तहत जलप्रदाय व्यवस्था के लिए 440 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
AMRUT 2.0 योजना के तहत 582 करोड़ से अधिक के कार्य जारी।
लगभग 600 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाई जाएगी।
36 टंकियों और जल शोधन संयंत्रों का निर्माण।
सीवेज व्यवस्था सुधार के लिए 1050 करोड़ रुपये, 70% नेटवर्क कवर करने का लक्ष्य।

तालाब और शहर का सौंदर्यीकरण

छोटे तालाब के सौंदर्यीकरण पर 7 करोड़ रुपये।
शाहपुरा तालाब के जीर्णोद्धार पर 9 करोड़+
कलियासोत क्षेत्र के विकास पर 34 करोड़ रुपये।
AMRUT 2.0 के तहत सौंदर्यीकरण के लिए 14.51 करोड़ रुपये।

आवास और शहरी विकास योजनाएं

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कुलियों के लिए मकान
राजेंद्र नगर में 1856 आवासों के निर्माण हेतु 400 करोड़ रुपये का प्रावधान
ट्रांसपोर्ट नगर कोकता में विकसित किया जाएगा
इतवारा मीट मार्केट को शिफ्ट कर सुव्यवस्थित फॉरवर्ड मीट मार्केट बनाया जाएगा

ट्रैफिक और इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार

लेफ्ट टर्न सुधार और ब्लैक स्पॉट खत्म करने के लिए 600 करोड़ 90 लाख रुपये
शहर के मुख्य मार्गों पर बिजली व्यवस्था के लिए 30 करोड़ रुपये

धार्मिक व सांस्कृतिक पहल

दुर्गा-गणेश विसर्जन के लिए कुंड निर्माण
छठ घाट विकास के लिए बजट प्रावधान
रोशनपुरा चौराहा के पास गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर म्यूजियम प्रस्तावित
रानी कमलापति की स्मृति में “झील महोत्सव” के लिए 3 करोड़ रुपये

स्वच्छता, शिक्षा और सामाजिक योजनाएं

स्वच्छ भारत मिशन के लिए 84 करोड़ रुपये
सफाई मित्रों के लिए वर्दी और रेनकोट हेतु 2.70 करोड़ रुपये
शिक्षा उपकर से स्कूलों के विकास हेतु 34.35 करोड़ रुपये
सामाजिक, सांस्कृतिक और खेल पुरस्कारों के लिए 3.10 करोड़ रुपये

सामुदायिक सुविधाओं का विस्तार

ऑडिटोरियम, म्यूजियम और सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6.50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इनके रखरखाव के लिए अतिरिक्त 4 करोड़ रुपये का प्रावधान है। इसके अलावा शहर के सभी वार्डों में विकास कार्यों के लिए प्रत्येक वार्ड को 50 लाख रुपये की वार्ड नियोजन निधि दी जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट