P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeव्यापारएअर इंडिया ने भारत की विविधता को सम्मान देते हुए लाई विशेष...

एअर इंडिया ने भारत की विविधता को सम्मान देते हुए लाई विशेष क्युलीनरी पेशकश; उड़ानों और लाउंजेज़ में परोसे त्योहारों के खास व्यंजन

ईद-उल-फ़ितर, नवरात्रि और गुड़ी पड़वा के उपलक्ष्य में उड़ानों एवं लाउंजेज़ में विशेष व्यंजन परोसे गए

20 मार्च 2026 को सभी अंतर्राज्यीय एवं अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों में ईद की पारम्परिक मिठाई ‘शीर खुरमा’ परोसी गई

गुरूग्राम : भारत की अग्रणी ग्लोबल एयरलाईन एअर इंडिया ने भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता को सम्मान देते हुए आज अपनी इनफ्लाइट एवं लाउंज सेवाओं में विशेष क्युलीनरी पेशकश की सीरीज़ की घोषणा की है। ईद की मिठास से लेकर नवरात्रि एवं गुड़ी पड़वा के पारम्परिक फ्लेवर्स तक अब मेहमान भारत की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर के प्रमाणित स्वाद का अनुभव पा सकते हैं।

ईद के जश्न के तहत एअर इंडिया 20 मार्च 2026 को रवाना होने वाली अपनी सभी उड़ानों पर पारम्परिक मिठाई शीर खुरमा परोसेगी। यह सुविधा सभी केबिन क्लासेज़ और पूरे नेटवर्क में उपलब्ध होगी – जिसमें भारत से जाने वाली सभी उड़ानें, डोमेस्टिक रूट्स और वापसी की उड़ानें शामिल हैं – ताकि सभी यात्रियों को उत्सव का एक जैसा अनुभव मिल सके। मल्टीपल मील वाली उड़ानों में शीर खुरमा को मेन मील सर्विस में शामिल किया गया है, वहीं रिफ्रैशमेन्ट सर्विसेज़ निर्धारित मैन्यू के अनुसार जारी रहेंगी। यह पहल सभी केटरिंग पार्टनर – ज्ंरै।ज्ै, ओबरॉय फ्लाइट सर्विसेज़, कैसिनो एयर कैटरर्स एंड फ्लाइट सर्विसेज़ ;ब्।थ्ैद्ध और अम्बेसडर्स स्काय शेफ ;।ैब्द्ध- के साथ मिलकर लागू की जा रही है, ताकि सभी स्तरों पर मेहमानों को एक समान गुणवत्ता की सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

उत्सव के अनुभव को उड़ान सेवाओं के दायरे से आगे बढ़ाते हुए, एअर इंडिया के लाउंजेज़ भी चुनिंदा दिनांकों पर क्षेत्रों से प्रेरित फेस्टिव मैन्यु परोस रहे हैं। हाल ही में दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उद्घाटन किया गया मुख्य महाराजा लाउंज उपभोक्ताओं के अनुरोध पर नवरात्रि थाली परोसेगा, जिसमें कटे हुए फल, साबुदाना खिचड़ी, बटरमिल्क, पनीर सब्ज़ी, और खीर आदि शामिल हैं।

गुड़ी पड़वा के उपलक्ष्य में 19 मार्च को मुंबई के अडानी लाउंज में श्रीखंड, चॉकलेट पेड़ा, ओरेंज कोकोनट बर्फी, मेवा मोदक और गुजिया परोसी गई। इसके अलावा 21 मार्च को लाउंज में लंच एवं डिनर दाल गोश्त, मलाई चिकन, गिलाफ़ी कबाब, कच्ची मुर्ग बिरयानी, पनीर रेशमी हांडी, शाही टुकड़ा, बकलावा, फिरनी आदि परोसी गई।

यह पहल भारत की सांस्कृतिक समृद्धि एवं उत्कृष्ट सेवाओं के संयोजन द्वारा मेहमानों को बेहतर अनुभव प्रदान करने पर एअर इंडिया के दर्शाती है, जिससे एयरलाईन के ग्लोबल नेटवर्क में उपभोक्ताओं को यादगार और अनूठे पल मिले हैं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट