P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीरामनवमी व चैत्र नवरात्रि समापन पर अलर्ट मोड में पुलिस, सुरक्षा व्यवस्थाओं...

रामनवमी व चैत्र नवरात्रि समापन पर अलर्ट मोड में पुलिस, सुरक्षा व्यवस्थाओं का व्यापक निरीक्षण

सौरभ श्रीवास्तव कटनी, संवाददाता:आगामी रामनवमी एवं चैत्र नवरात्रि समापन के मद्देनज़र कटनी पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में व्यापक सुरक्षा तैयारियां की जा रही हैं।इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया सहित पुलिस अधिकारियों ने शहर के प्रमुख जुलूस मार्गों, पूजा स्थलों एवं विसर्जन स्थलों का संयुक्त निरीक्षण किया। अधिकारियों ने जुलूस मार्गों का भौतिक सत्यापन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।निरीक्षण के दौरान पुलिस ने मार्गों में आने वाले अवरोध हटाने, बिजली के तारों को सुरक्षित ऊंचाई पर करने, वॉलिंटियर तैनाती सुनिश्चित करने एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने और दुकानदारों को नियमों का पालन करने के लिए भी निर्देशित किया गया।वहीं, मां जालपा मड़िया के जवारा विसर्जन को लेकर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। विसर्जन स्थलों पर बैरिकेडिंग, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, गोताखोरों की तैनाती, भीड़ नियंत्रण एवं आपातकालीन सहायता जैसी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।पुलिस द्वारा संवेदनशील स्थानों की पहचान कर विशेष निगरानी रखी जा रही है तथा आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे अफवाहों से बचें, आपसी भाईचारा बनाए रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।कटनी पुलिस ने सभी नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का आग्रह किया

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट