P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीटाइगर रिजर्व में बच्चों ने सीखा प्रकृति का महत्व, बांधवगढ़ में जागरूकता...

टाइगर रिजर्व में बच्चों ने सीखा प्रकृति का महत्व, बांधवगढ़ में जागरूकता शिविर आयोजित

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी

NTCA की “टाइगर आउटसाइड टाइगर रिजर्व” योजना के तहत नगर निगम कटनी का सराहनीय प्रयास

कटनी, 24 मार्च 2026:नगर निगम कटनी द्वारा स्कूली छात्रों के लिए नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी (NTCA) की “टाइगर आउटसाइड टाइगर रिजर्व” योजना के अंतर्गत प्रकृति दर्शन सह जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को बांधवगढ़ संरक्षित क्षेत्र का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया, जहां बच्चों ने वन्यजीवन और प्राकृतिक संपदा को करीब से देखा और समझा। भ्रमण के दौरान बांधवगढ़ के विशेषज्ञ स्टाफ ने छात्रों को टाइगर रिजर्व, जैव विविधता और वन्यजीव संरक्षण के महत्व की विस्तृत जानकारी दी।वहीं, वन मंडल कटनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर जोर देते हुए छात्रों को प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया। शिविर में बच्चों को खेल और क्विज़ के माध्यम से वन्यजीवों से जुड़ी रोचक जानकारी दी गई, जिससे उनकी सीखने की उत्सुकता और जागरूकता में वृद्धि हुई।कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों के लिए भोजन और स्नैक्स की व्यवस्था भी की गई। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश फैलाने के उद्देश्य से छात्रों को संदेशयुक्त टी-शर्ट और वॉटर बॉटल वितरित किए गए।यह पूरा आयोजन वन मंडल कटनी द्वारा बांधवगढ़ पार्क प्रबंधन और नगर निगम कटनी के संयुक्त सहयो

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट