P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेश​रीवा में प्रेम प्रसंग के चलते युवक को बंधक बनाकर घंटों दी...

​रीवा में प्रेम प्रसंग के चलते युवक को बंधक बनाकर घंटों दी तालिबानी सजा

बंधक बनाकर युवक की बेरहमी से पिटाई

अरविंद तिवारी/ खबर डिजिटल/ रीवा/ मध्य प्रदेश के रीवा जिले के नौबस्ता चौकी अंतर्गत सकरवट गांव से रूह कपा देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवक को प्रेम प्रसंग के चलते न केवल बंधक बनाया गया, बल्कि बंद कमरे में घंटों तक उसे बेरहमी से पीटा गया। शनिवार देर शाम हुई इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। हमलावरों ने युवक को रस्सियों से जकड़कर लाठी-डंडों से इस कदर मारा कि वह लहूलुहान होकर तड़पता रहा।

​पुलिस ने शटर तोड़कर बचाई जान

घटना की जानकारी मिलते ही युवक के परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस की मौजूदगी के बावजूद आरोपियों ने घर का शटर खोलने से साफ इनकार कर दिया। अंदर से युवक की चीखें सुनाई दे रही थीं, जिसके बाद पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए शटर को तोड़कर घर में प्रवेश किया। अंदर का नजारा खौफनाक था; युवक खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़ा था। पुलिस ने तत्काल उसे मुक्त कराकर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

​साजिश के तहत बुलाया गया था घर?

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि युवक को युवती के परिजनों ने किसी बहाने से घर बुलाया था। इसके बाद परिजनों ने दोनों को कथित तौर पर आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। आक्रोशित परिवार के आधा दर्जन लोगों ने मिलकर युवक को बंधक बना लिया और उस पर जानलेवा हमला कर दिया।

​पुलिस की कार्रवाई जारी

नौबस्ता पुलिस ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और कानून हाथ में लेने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट