MLA Rajendra Bharti jailed: मध्यप्रदेश कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को दिल्ली की एमपी-एमएलए कोर्ट ने एक मामले में दोषी करार दिया है। अदालत ने उन्हें भारतीय दंड संहिता की धारा 420 के तहत दोषसिद्ध माना है। कोर्ट के फैसले के बाद पुलिस ने कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। बताया रहा है कि कल उन्हें जेल भेजा जा सकता है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, मामला भूमि विकास बैंक की एक फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) से संबंधित है। विधायक ने अपनी मां के नाम पर करीब 10.50 लाख रुपये की एफडी कराई थी, जिस पर ब्याज मिल रहा था, लेकिन बाद में इस एफडी की अवधि को कथित तौर पर मूल अवधि से काफी अधिक बढ़ा दिया गया, जिसे लेकर विवाद खड़ा हुआ।
शिकायत, फिर कार्रवाई
मामले की शिकायत बैंक कर्मचारी नरेंद्र सिंह द्वारा अदालत में की गई थी। शिकायत में एफडी की अवधि बढ़ाने को धोखाधड़ी के आरोप लगाए गए थे। अदालत ने इसे गंभीर मानते हुए मामले की सुनवाई की और विधायक भारती को दोष करार दिया।


