सिवनी/ राकेश यादव/ खबर डिजिटल/ सिवनी जिले के बंडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत पोड़ी गांव में बुधवार की सुबह-सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा बेहद तेज रफ्तार के कारण हुआ, जिसमें बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही बंडोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
Diesel Price Hike: महंगाई का झटका, पेट्रोल-डीजल के फिर बढ़े दाम!
Seema Haider Pakistani Agent: सीमा हैदर पाकिस्तानी एजेंट! उठने लगी जांच की मांग


