सौरभ श्रीवास्तव
जल गंगा संवर्धन कार्यों का किया निरीक्षण, अपूर्ण कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश”
कटनी /बड़वारा– स्कूल चलें अभियान” के तहत जनपद पंचायत बड़वारा की मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभा तेकाम शासकीय माध्यमिक शाला नन्हवारा कला में आयोजित प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए उन्हें शुरुआत से ही मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के बाद सीईओ प्रभा तेकाम ने अमाड़ी और नन्हवारा कला ग्रामों में चल रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अपूर्ण कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के लिए संबंधित ग्राम पंचायतों को सख्त निर्देश दिए।गौरतलब है कि जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर द्वारा सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत प्रगतिरत कार्यों को समय पर पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसी के तहत प्रभा तेकाम ने 15वें वित्त आयोग की राशि का उपयोग शासन के निर्देशानुसार करने पर भी जोर दिया।प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में सरपंच, छात्र-छात्राएं, उनके अभिभावक और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बना रहा।CEO Attends School Enrollment Drive, Inspects Jal Ganga Works in Badwara


