P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
HomeचुनावCM Mohan Yadav Today Program: पश्चिम बंगाल विधानसभा निर्वाचन में उम्मीदवारों के...

CM Mohan Yadav Today Program: पश्चिम बंगाल विधानसभा निर्वाचन में उम्मीदवारों के नामांकन के लिए जाएंगे

CM Mohan Yadav Today 2 April Program: भोपाल/खबर डिजिटल/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरूवार, दो अप्रैल को पश्चिम बंगाल में निर्वाचन उम्मीदवारों के नामांकन और रैली में भाग लेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्व के अंतर्गत पूर्वान्ह 11 बजे दुर्गापुर पहुंचेंगे और वहां से हेलीकाप्टर से बांकुरा जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बांकुरा में चुनावी रैली में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सलतोरा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार चांदना बारी, छतना क्षेत्र के प्रत्याशी सत्यनारायण मुखोपाध्याय , बांकुरा विधानसभा क्षेत्र की उम्मीदवार नीलाद्री शेखर दाना, बरजोरा क्षेत्र से प्रत्याशी बिलेश्वर सिंघा और ओंडा क्षेत्र के प्रत्याशी अमरनाथ शाखा के नामांकन पर्चे दाखिल करवाएंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दोपहर 3 बजे करगहिर ( जिला बांकुरा) से हेलीकाप्टर से दुर्गापुर जाएंगे। दुर्गापुर से दोपहर 3:30 बजे विशेष विमान से भोपाल के लिए रवाना होंगे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट