मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के जरिए कुल 2317 पदों को भरा जाएगा. जारी अधिसूचना के मुताबिक इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से पूरी की जाएगी. इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तारीखों के भीतर आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपनी योग्यता और पात्रता जरूर जांच लेनी चाहिए ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी न हो. जो लोग इसमें नौकरी चाहते हैं, वो 6 अप्रैल 2026 से ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
कौन कर सकता है अप्लाई
नर्सिंग ऑफिसर पद पर आवेदन करने के लिए 10+2 (12वीं) भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान (PCB) विषयों के साथ पास होना चाहिए. इसके अलावा बीएससी नर्सिंग (4 वर्ष) या पीबीबीएससी नर्सिंग (2 वर्ष) में कम से कम 45% अंक (आरक्षित वर्ग के लिए 40%) होना भी चाहिए. मध्य प्रदेश नर्स पंजीकरण परिषद में रजिस्ट्रेशन भी होना अनिवार्य है.
वहीं सिस्टर ट्यूटर के लिए 12वीं PCB विषयों के साथ किया होना चाहिए. बीएससी नर्सिंग या पीबीबीएससी नर्सिंग की डिग्री होना भी अनिवार्य है. म से कम 1 वर्ष का वर्क एक्सपीरियंस भी होना चाहिए
कितनी होनी चाहिए आयु
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित की गई है. सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष रखी गई है, जबकि आरक्षित वर्ग जैसे SC, ST और OBC उम्मीदवारों को अधिकतम 45 वर्ष तक की छूट दी गई है. इसके अलावा मध्य प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, दिव्यांगजन और पूर्व सैनिकों को तय प्रावधानों के तहत अतिरिक्त आयु में राहत भी मिलेगी. आवेदन शुल्क भी श्रेणी के अनुसार अलग अलग रखा गया है. सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा, जबकि आरक्षित वर्ग को कुछ राहत दी गई है. शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ही किया जाएगा.
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं
- होमपेज पर भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें
- नई रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें
- अपनी बेसिक जानकारी भरें और लॉगिन करें
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी ध्यान से भरें
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
- आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें
- फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट निकाल लें
यह भी पढ़ें-इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी
यह भी पढें-New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम
यह भी पढ़ें-MP में बिजली ने रुलाया, हुई इतनी महंगी, 1 अप्रैल से लगेगा झटका


