डिंडौरी/ खबर डिजिटल/ शैलेश नामदेव/ Dindori News डिंडौरी कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन एवं एसडीएम बजाग अक्षय डिगरसे के मार्गदर्शन में आज जनपद पंचायत बजाग के अंतर्गत ग्राम चांड़ा में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे तथा ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया।
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बजाग की उपस्थिति में प्रातः 11 बजे से प्रारंभ हुए शिविर में ग्राम पंचायत, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, खाद्य, विद्युत, वन तथा राजस्व विभाग के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। शिविर में ग्राम चांड़ा सहित तातर एवं सिलपिड़ी के ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं।
यह भी पढ़ें –जल्द बाजार में आने वाले है 100, 200, 500 के नए नोट, बड़ी तैयारी
अनुविभागीय अधिकारी ने सभी ग्रामीणों की समस्याएं गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों के माध्यम से त्वरित निराकरण कराया। ग्राम चांड़ा में नेटवर्क समस्या को लेकर बीएसएनएल एवं जियो के अधिकारियों से समन्वय कर शीघ्र सुधार के निर्देश दिए गए।
स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चांड़ा में सप्ताह में तीन दिन डॉक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया गया। वहीं, मनरेगा अंतर्गत नई योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी गई।
यह भी पढ़ें –15 मई सरचार्ज में मिलेगा 90% की छूट – Khabar Digital
दादरटोला में पेयजल समस्या की शिकायत पर खराब हैंडपंपों को तत्काल सुधारने के निर्देश दिए गए। किसान सम्मान निधि से वंचित हितग्राहियों के लिए पटवारी को सर्वे कर पात्र किसानों को लाभ दिलाने हेतु निर्देशित किया गया। विद्युत समस्याओं के समाधान के लिए भी संबंधित विभाग को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
शिविर में कुल 54 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें जॉब कार्ड में नाम जोड़ने के 35, समग्र आईडी में नाम जोड़ने के 2, नल कनेक्शन के 2, सड़क निर्माण का 1, पोषण आहार के 2, राशन कार्ड में नाम जोड़ने के 2 तथा जाति लाभांश के 10 आवेदन शामिल रहे। अधिकांश मामलों का शिविर स्थल पर ही निराकरण कर दिया गया।
शिविर के माध्यम से प्रशासन ने ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान करते हुए जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की।
यह भी पढ़ें –निगम मंडलों में इन नेताओं को जिम्मेदारी? समने आई संभावित सूची


