Guna News: गुना/ खबर डिजिटल/ तेज सिंह यादव/ गुना में पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के निर्देशन में पुलिस कंट्रोल रूम सभागृह में जनसुनवाई आयोजित की गई । इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें प्रस्तुत कीं पुलिस अधीक्षक ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों के शीघ्र, निष्पक्ष एवं विधिसम्मत निराकरण के निर्देश दिए ।
यह भी पढ़ें –15 मई सरचार्ज में मिलेगा 90% की छूट – Khabar Digital
उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा जनसुनवाई का उद्देश्य शिकायत लेकर आए नागरिकों को त्वरित राहत व न्याय प्रदान करना है। जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट, धोखाधड़ी, साइबर अपराध एवं लंबित प्रकरणों से जुड़े मामले सामने आए,
यह भी पढ़ें –जल्द बाजार में आने वाले है 100, 200, 500 के नए नोट, बड़ी तैयारी
जिनमें कुछ का मौके पर ही निराकरण किया गया तथा शेष मामलों में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। जनसुनवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मान सिंह ठाकुर, सीएसपी गुना प्रियंका मिश्रा, एसडीओपी राघौगढ दीपा डोडवे, एसडीओपी गुना विवेक अष्ठाना, एसडीओपी चाचौडा मनोज कुमार झा सहित अन्य थाना प्रभारी उपस्थित रहे.
यह भी पढ़ें –मोहन यादव कैबिनेट में बड़े फैसले, किसानों से छात्रों तक सबको फायदा


