रीवा/ अरविन्द तिवारी/ खबर डिजिटल/ रीवा के स्थानीय कंट्रोल रूम में रीवा जोन के आईजी गौरव राजपूत द्वारा एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे संभाग भर में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान आपरेशन प्रहार द्वारा नशे के विरुद्ध एक साल के अंदर की गई कार्यवाहियों की जानकारी दी गई। साथ ही कॉम्बिग गश्त का विशेष अभियान चलाकर कितने वारंटियों की गिरफ्तारी की गई इसकी जानकारी दी गई।
यह भी पढ़ें –15 मई सरचार्ज में मिलेगा 90% की छूट – Khabar Digital
रीवा जोन के आईजी गौरव राजपूत ने बताया कि पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना के निर्देश पर रीवा जोन में पुलिस द्वारा एक अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक अवैध शराब के विरुद्ध चलाये गये विशेष अभियान के तहत। रीवा जोन अंतर्गत सभी जिलों में अवैध शराब का कय/विकय / परिवहन करने वाले आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुये।
यह भी पढ़ें –जल्द बाजार में आने वाले है 100, 200, 500 के नए नोट, बड़ी तैयारी
11132 प्रकरण पंजीबद्ध कर 11333 आरोपियों के कब्जे से 33717.18 लीटर देशी, 22613.315 ली. अंग्रेजी, 25755.4 ली. कच्ची शराब कुल कीमती 3,83,71564 (03 करोड़ 83 लाख 71 हजार 5 सौ 64) रूपये एवं अवैध शराब के परिवहन में प्रयुक्त 79 दो पहिया एवं 92 चार पहिया कुल 171 वाहन कुल कीमती (6 करोड़ 67 लाख 55 हजार रुपये) जप्त की गई। उन्होंने बताया कि साल भर में अपराधियों, निगरानी बदमाशों एवं वारण्टियों की धरपकड़ के लिये जोन अंतर्गत सभी जिलों में कुल 11 बार कॉम्बिंग गश्त का विशेष अभियान चलाया गया।
यह भी पढ़ें –जल्द बाजार में आने वाले है 100, 200, 500 के नए नोट, बड़ी तैयारी
कॉबिंग गश्त के दौरान सघन गश्त की जा कर कार्यवाही करते हुये 1920 स्थाई वारण्टियों, 4408 गिरफ्तारी वारंटियों की धरपकड़, 3378 निगरानी बदमाशों एवं 4460 गुण्डा बदमाशों की चेकिंग की गई, जिसके बाद कार्यवाहियां की गई। उन्होंने बताया कि जिलों में ऑपरेशन प्रहार 1.0 और 2.0 के तहत साल भर मे अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत।
कुल 705 प्रकरण पंजीबद्ध कर, 1142 आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही कर उनके कब्जे से 2773.007 किलोग्राम गांजा, 75075 शीशी कोरेक्स, 400637 नशीली टैबलेट एवं कैप्सूल, 450 पेड अफीम, 162.23 ग्राम स्मैक, 117.79 हैरोईन एवं 234 ग्राम ब्राउन शुगर जिसकी कुल कीमत 05 करोड 38 लाख 31 हजार 806 रूपये, तथा 86 चार पहिया वाहन एवं 136 दो पहिया वाहन कुल 222 वाहन जिसकी कीमत 07 करोड़ 73 लाख 45 हजार 412 रूपये जप्त की गई।
यह भी पढ़ें –जल्द बाजार में आने वाले है 100, 200, 500 के नए नोट, बड़ी तैयारी


