P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशगंज में लगा फ्री दंत शिविर, 60 लोगों ने उठाया लाभ

गंज में लगा फ्री दंत शिविर, 60 लोगों ने उठाया लाभ

सिवनी/ राकेश यादव/ खबर डिजिटल/ World Health Day विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर गूंज संस्था ने विवेकानंद प्राथमिक विद्यालय गंज में निःशुल्क दंत जांच एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर सराहनीय पहल की। शिविर में करीब 60 लोगों ने पहुंचकर अपने दांतों की जांच कराई और विशेषज्ञों से जरूरी सलाह ली।

यह भी पढ़ें –LPG संकट के बीच बड़ा फैसला, छात्रों को मिलेगा 5KG गैस सिलेंडर, जानें नियम – Khabar Digital

विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. पलक अग्रवाल ने लोगों को दांतों की सही देखभाल, स्वच्छता और नियमित जांच के महत्व के बारे में जागरूक किया। साथ ही कैविटी, मसूड़ों की बीमारी और दांतों की संवेदनशीलता जैसी समस्याओं पर भी जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें –मध्यप्रदेश निगम मंडल नियुक्तियों पर स्टॉप, लगी रोक, खंडेलवाल का फैसला

गीता शर्मा ने स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में आकांक्षा सेंगर ने सभी का आभार व्यक्त किया। स्थानीय लोगों ने गूंज संस्था के इस प्रयास की जमकर सराहना की और भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित करने की मांग की।

यह भी पढ़ें –भोपाल से चलने वाली 8 ट्रेनें कैंसिल, देखे सूची

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट