चेन्नई स्थित प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन बैंक ने वर्ष 2026 के लिए स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिसमें कुल 350 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन अवसर मानी जा रही है, जो बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं और किसी विशेष क्षेत्र में विशेषज्ञता रखते हैं. इस भर्ती के तहत मैनेजर, सीनियर मैनेजर और अन्य विशेषज्ञ पदों पर नियुक्तियां होंगी. ये पद आईटी, फाइनेंस, रिस्क मैनेजमेंट, सिक्योरिटी और अन्य तकनीकी क्षेत्रों से जुड़े हैं. इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं और उन्हें निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार चयनित किया जाएगा.
कौन कर सकता है आवेदन (Eligibility)
- उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन होना चाहिए
- कई पदों के लिए B.Tech, CA, MBA, MCA जैसी प्रोफेशनल डिग्री जरूरी हो सकती है
- कुछ पदों के लिए वर्क एक्सपीरियंस अनिवार्य रखा गया है
- आयु सीमा पद के अनुसार अलग-अलग तय की गई है (आमतौर पर 20 से 40 वर्ष के बीच)
- आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी
सैलरी (Salary Details)
- मैनेजर और सीनियर पदों पर सैलरी ₹48,000 से ₹1,05,000 प्रति माह तक हो सकती है
- इसके अलावा DA, HRA, मेडिकल और अन्य भत्ते भी मिलेंगे
- बैंकिंग सेक्टर में अनुभव और पद के अनुसार सैलरी बढ़ती रहती है
पदों की जानकारी (Vacancy Details)
- कुल पद: 350
- पोस्ट: स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO)
- विभिन्न विभागों में नियुक्तियां जैसे:
- IT / टेक्निकल
- फाइनेंस / क्रेडिट
- रिस्क मैनेजमेंट
- सिक्योरिटी / लीगल
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
- शॉर्टलिस्टिंग या लिखित परीक्षा
- इंटरव्यू
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
आवेदन प्रक्रिया (How to Apply)
- उम्मीदवार इंडियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं
- आवेदन करते समय सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे
- अंतिम तिथि से पहले फॉर्म भरना जरूरी है
यह भी पढ़ें-इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी
यह भी पढें-New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम
यह भी पढ़ें-MP में बिजली ने रुलाया, हुई इतनी महंगी, 1 अप्रैल से लगेगा झटका


