P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशMP BJP Core Committee: दिल्ली पहुंची 22 नामों की लिस्ट, महिलाओं को...

MP BJP Core Committee: दिल्ली पहुंची 22 नामों की लिस्ट, महिलाओं को मिल सकती है बड़ी भूमिका

मध्य प्रदेश भाजपा में नई कोर कमेटी के गठन को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं. पार्टी ने संभावित 22 नेताओं की सूची दिल्ली भेज दी है, जिसके बाद सियासी हलचल बढ़ गई है. माना जा रहा है कि इस नई टीम में कुछ बड़े और प्रभावशाली नेताओं की जिम्मेदारी और मजबूत हो सकती है. सूत्रों के मुताबिक, इस बार कोर ग्रुप में महिलाओं को भी अहम जगह देने की तैयारी है. बताया जा रहा है कि 2 से 3 महिला नेत्रियों को शामिल किया जा सकता है. हालांकि केंद्रीय नेतृत्व इस समय विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनाव में व्यस्त है, इसलिए अंतिम नामों पर अभी मुहर नहीं लग पाई है.

नई कोर कमेटी में महिलाओं को मिलेगी अहम जिम्मेदार

कहा जा रहा है कि प्रस्तावित बैठक फिलहाल पुराने कोर ग्रुप के साथ ही होगी. नई सूची में महिलाओं के प्रतिनिधित्व की कमी को लेकर भी चर्चा हुई है, जिसके चलते इसे अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है. साथ ही अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के नेताओं को भी संतुलित प्रतिनिधित्व देने पर जोर दिया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, नए कोर ग्रुप में संतुलन बनाने के लिए एक महिला विधायक या कैबिनेट मंत्री, दो केंद्रीय मंत्री, और एससी-एसटी वर्ग के वरिष्ठ नेताओं को शामिल करने की योजना है. प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पद संभालने के बाद कोर ग्रुप बैठकों की शुरुआत की थी, लेकिन अब तक सिर्फ दो ही बैठकें हो सकी हैं, जो पुराने सदस्यों के साथ ही हुईं.

कब हुआ था गठन

मौजूदा कोर ग्रुप का गठन 2023 में हुआ था और परंपरा के अनुसार नए प्रदेश अध्यक्ष के कार्यकाल में नई टीम बननी चाहिए. यह भी चर्चा है कि प्रदेश की नई कोर कमेटी बनाते समय भाजपा की संभावित राष्ट्रीय टीम को भी ध्यान में रखा जाएगा. जिन नेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी मिल सकती है, उन्हें प्रदेश कोर ग्रुप में शामिल नहीं किया जाएगा. बताया जा रहा है कि शीर्ष नेतृत्व के निर्देश के बाद सूची में कुछ बदलाव संभव हैं. महिला कोटे से केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर, सीधी की विधायक रीति पाठक, जीतू जिराती और अर्चना चिटनिस में से एक या दो नाम शामिल किए जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें-इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें-New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम

यह भी पढ़ें-MP में बिजली ने रुलाया, हुई इतनी महंगी, 1 अप्रैल से लगेगा झटका

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट