P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशनर्मदा को प्रदूषण से बचाने का मास्टरप्लान: अपर मुख्य सचिव संजय दुबे...

नर्मदा को प्रदूषण से बचाने का मास्टरप्लान: अपर मुख्य सचिव संजय दुबे ने डिंडौरी-शाहपुरा के विकास कार्यों को दी रफ्तार

डिंडोरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव/ नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय दुबे ने सोमवार को डिंडौरी जिले के अल्प प्रवास के दौरान नगर परिषद डिंडौरी एवं शाहपुरा में चल रहे विकास कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को दो टूक निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं में गुणवत्ता के साथ-साथ गति भी लाई जाए।

अपर मुख्य सचिव ने नर्मदा नदी में प्रदूषण रोकने को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। उन्होंने प्रमुख अभियंता को नदी के प्रवाह की दाहिनी दिशा से मिलने वाले नालों को रोकने के लिए तत्काल कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए।
एमपीयूडीसी द्वारा निर्माणाधीन सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के कार्यों की प्रगति की जानकारी ली गई। उन्होंने कहा कि नगरीय क्षेत्रों में स्वच्छता एवं आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना प्राथमिकता है।

Nari Shakti Vandan Sammelan: मध्यप्रदेश में नारी शक्ति की गूंज, मनेगी होली-दीवाली – Khabar Digital

डिंडौरी नगर परिषद के विस्तार के लिए हंस नगर, साकेत नगर, देवरा कॉलोनी के विकास हेतु कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए, ताकि शहर का नियोजित विकास हो सके।

सभी प्रमुख योजनाओं की प्रगति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को कार्यों में गुणवत्ता एवं गति बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक में कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, जिला पंचायत सीईओ दिव्यांशु चौधरी, अपर कलेक्टर जेपी यादव, एसडीएम शाहपुरा ऐश्वर्य वर्मा, एसडीएम डिंडौरी राम बाबू देवांगन, संयुक्त कलेक्टर भारती मेरावी, नगर परिषद डिंडौरी सीएमओ अमित तिवारी, नगर परिषद शाहपुरा सीएमओ रीना राठौर सहित सभी विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। अपर मुख्य सचिव के इस दौरे के बाद जिले में नगरीय विकास कार्यों और नर्मदा संरक्षण की योजनाओं में तेजी आने की उम्मीद है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट