डिंडोरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव/ Dindori Medical Store Raid – डिंडोरी,जिले में मरीजों की जान से खिलवाड़ करने वाले दवा दुकानदारों पर अब जिला प्रशासन ने अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के सख्त निर्देशों के अनुपालन में, मंगलवार को नगरीय क्षेत्रों में संचालित मेडिकल स्टोर्स की सघन जांच के लिए एक विशेष प्रशासनिक टीम का गठन किया गया। इस औचक निरीक्षण के दौरान कई दुकानों में मानकों की धज्जियां उड़ती हुई पाई गईं।
MP में महाबदलाव, अनुराग जैन की विदाई, बनेंगे नीति आयोग के CEO?
औचक निरीक्षण का दायरा और उजागर हुई अनियमिताएं
जांच दल ने शहर के प्रमुख मेडिकल स्टोर्स – मंगलम मेडिकल स्टोर्स, शिवम मेडिकोज, सुधीर मेडिकल स्टोर्स, भावना मेडिकल स्टोर्स और श्री कृष्णा मेडिकल स्टोर्स को सीधे अपनी जद में लिया। घंटों चली इस कार्रवाई में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए, जांच में पाया गया कि कुछ स्टोर्स में एक्सपायरी (अवधि समाप्त) हो चुकी दवाओं को सामान्य दवाओं के साथ ही स्टॉक में रखा गया था। यह न केवल औषधि नियमों का उल्लंघन है, बल्कि इसे मरीजों की जान जोखिम में डालने वाला गंभीर कृत्य माना गया है।
कई दुकानों में बिल बुक का संधारण सही नहीं पाया गया। दवाओं की खरीद-फरोख्त का पारदर्शी रिकॉर्ड न होना, प्रशासन की नजर में अवैध गतिविधियों का संकेत है।’
विश्व महिला दिवस: खुलते स्त्रियों के लिए बंद कपाट – Khabar Digital
अब होगी सीधी कानूनी कार्रवाई
प्रशासन ने इस मामले को बेहद संवेदनशीलता से लिया है। प्रशासन का कहना है कि स्वास्थ्य सेवाएं व्यापार से ऊपर हैं और इसमें जरा सी भी चूक या लापरवाही अक्षम्य है।
अधिकारियों ने जानकारी दी है कि दोषी पाए गए सभी मेडिकल स्टोर्स संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जा रहे हैं। यदि तय समय सीमा के भीतर संचालकों द्वारा संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दिया गया, तो उनके लाइसेंस निरस्तीकरण से लेकर कठोर कानूनी कार्रवाई तक की जाएगी।
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर संकट, जा सकती है विधायकी!
कलेक्टर ने विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इस तरह की औचक छापेमारी का सिलसिला थमना नहीं चाहिए। प्रशासन की इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि शहर के हर मरीज को गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित दवाएं मिलें।
प्रशासन की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई ने जहां नियमों की अनदेखी करने वाले दवा दुकानदारों में भय का माहौल बना दिया है, वहीं जागरूक नागरिकों ने इस कदम का स्वागत करते हुए इसे स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक बड़ा और जरूरी निर्णय बताया है।
नारी शक्ति वंदन अधिनियम से स्त्री समाज को मिलेगा अधिकार और सम्मान – Khabar Digital


