Mauganj Vinod Mishra Video: मध्यप्रदेश के जिले मऊगंज की राजनीति में उस वक्त भूचाल आ गया, जब भाजपा विधायक प्रदीप पटेल के सबसे करीबी माने जाने वाले विनोद मिश्रा का एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया। इस मामले ने अब एक नया मोड़ ले लिया है, जहां एक तरफ रंगरेलियां मनाने के आरोप लग रहे हैं, तो दूसरी तरफ विधायक के करीबियों पर ही ब्लैकमेलिंग और साजिश रचने के गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं।
क्या है पूरा विवाद?
जानकारी के अनुसार, बताया जा रहा है कि इस पूरे विवाद की जड़ एक जमीन विवाद बताई जा रही है। विनोद मिश्रा का दावा है कि विधायक प्रदीप पटेल उनकी एक जमीन लेना चाहते थे, जिसे देने से मिश्रा ने साफ मना कर दिया था। आरोप है कि इसी इनकार के बाद विधायक के लोगों ने उन्हें फंसाने की बिसात बिछाई।
इन नामों पर उठ रहे सवाल
सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं और आरोपों के अनुसार, इस पूरे घटनाक्रम में विधायक प्रदीप पटेल के नाती अर्जुन पटेल, उनके कथित सलाहकार कवि तिवारी, सत्य प्रकाश मिश्रा और उनके चित्रगुप्त कहे जाने वाले लोगों के नाम सामने आ रहे हैं। आरोप है कि पहले एक लड़की के माध्यम से विनोद मिश्रा को फंसाने और ब्लैकमेल करने का प्रयास किया गया। जब ब्लैकमेलिंग से बात नहीं बनी, तो साजिश के तहत कथित वीडियो को सार्वजनिक कर दिया गया।
विधायक की छवि पर असर
लगातार दूसरी बार विधायक बने प्रदीप पटेल के लिए यह मामला गले की हड्डी बन गया है। उनके सबसे खास सलाहकारों पर एक अखबार की आड़ में ब्लैकमेलिंग के गंभीर आरोप लग रहे हैं। विपक्ष भी इस मुद्दे को लेकर हमलावर है, जिससे विधायक की साख पर सवालिया निशान लग रहे हैं।
नोट: वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि हमारा न्यूज़ पोर्टल नहीं करता है। यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर उपलब्ध जानकारी और वायरल दावों पर आधारित है।
