Wednesday, November 4, 2026
Homeमध्यप्रदेशउज्जैन में आत्महत्या का प्रयास कर रहे दंपति को पुलिस ने बचाया

उज्जैन में आत्महत्या का प्रयास कर रहे दंपति को पुलिस ने बचाया

उज्जैन/कमलेश जाटव/ जिले के घट्टिया थाना क्षेत्र में पुलिस की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। ग्राम नजरपुर में गुरुवार देर रात आत्महत्या का प्रयास कर रहे पति-पत्नी को पुलिस ने समय रहते बचा लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नजरपुर निवासी असीम (पिता शफीक अहमद पटेल) और उनकी पत्नी रीना पटेल लंबे समय से पारिवारिक विवाद के कारण मानसिक तनाव में थे। इसी तनाव के चलते दोनों ने आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास किया।

बताया जा रहा है कि घटना से पहले असीम ने व्हाट्सएप पर स्टेटस डालकर अपनी परेशानी जाहिर की थी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी करण खोवाल ने बिना देरी किए पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया।

Nigam Mandal 2nd List: निगम मंडल की दूसरी सूची, इन नेताओं के नामों की होगी घोषणा!

पुलिस जब मौके पर पहुंची तो युवक फंदे पर झूल चुका था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल दरवाजा तोड़कर दोनों को नीचे उतारा और युवक को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। उपचार के बाद अब उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया और दोनों की जान बच गई। घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता और संवेदनशीलता की सराहना की जा रही है।

प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी – जिला पंचायत सीईओ गुना – Khabar Digital

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट