सिवनी/खबर डिजिटल/ विशाल भारद्वाज/ कान्हीवाड़ा/ सागर नदी तट पर स्थित अति प्राचीन श्री सागर शिव मंदिर का भव्य जीर्णोद्धार कर नए स्वरूप में तैयार किया गया है। मंदिर में पिछले तीन दिनों से भगवान भोलेनाथ, माता पार्वती, गणेश जी एवं हनुमान जी की पुनर्स्थापना एवं प्राण-प्रतिष्ठा का धार्मिक अनुष्ठान चल रहा था, जो आज हवन-पूजन और भंडारे के साथ विधिवत संपन्न होगा।
मंदिर को आकर्षक एवं भव्य रूप दिया गया है।
श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परिसर का विस्तार कर सुंदर निर्माण कार्य कराया गया है, जिससे यह धार्मिक स्थल अब और अधिक आकर्षण का केंद्र बन गया है। क्षेत्र के श्रद्धालुओं में इस आयोजन को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
Nigam Mandal 2nd List: निगम मंडल की दूसरी सूची, इन नेताओं के नामों की होगी घोषणा!
कार्यक्रम के तहत कलश यात्रा भी निकाली गई, जो राम मंदिर चौक से प्रारंभ होकर बस स्टैंड तक पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं और श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा में भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त किया। आयोजन समिति के अनुसार, आज प्राण-प्रतिष्ठा के पश्चात हवन-पूजन किया जाएगा और इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं से प्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया गया है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि यह मंदिर वर्षों पुराना है, जिसका अब पुनर्निर्माण कर इसे भव्य रूप दिया गया है। मंदिर के जीर्णोद्धार से क्षेत्र में धार्मिक आस्था को नया आयाम मिला है और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी – जिला पंचायत सीईओ गुना – Khabar Digital
