भोपाल से एक बार फिर राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. मध्य प्रदेश सरकार लगातार अहम पदों पर नई जिम्मेदारियां सौंप रही है. पूर्व सांसद केपी यादव को सिविल सप्लाइज कॉर्पोरेशन का अध्यक्ष बनाए जाने और संजय नगाईच को वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन की जिम्मेदारी देने के बाद अब एक और महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है. संजीव कांकर को मध्य प्रदेश स्टेट सिविल सप्लाइज कॉर्पोरेशन लिमिटेड में उपाध्यक्ष पद सौंपा गया है.
मध्य प्रदेश स्टेट सिविल सप्लाइज कॉर्पोरेशन लिमिटेड के उपाध्यक्ष पद नियुक्त
शनिवार को जारी आदेश में राज्य सरकार ने कई निगमों में नई नियुक्तियों को मंजूरी दी. खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक केपी यादव को न केवल निगम का अध्यक्ष बनाया गया है, बल्कि उन्हें संचालक मंडल में भी शामिल किया गया है. उनका कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तारीख से दो साल या अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा. वहीं संजय नगाईच को मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन की कमान सौंपी गई है.
राजनीतिक दृष्टि से भी यह फैसला काफी चर्चा में है. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, जिनका प्रदेश ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय राजनीति में भी मजबूत प्रभाव माना जाता है, हाल के लोकसभा चुनाव में अपने प्रभाव का प्रदर्शन कर चुके हैं. उन्होंने भाजपा में अपनी पकड़ मजबूत रखते हुए गुना सीट से चुनाव जीता था. उस दौरान उनके पुराने प्रतिद्वंदी केपी यादव का टिकट कटना भी सुर्खियों में रहा था.अब बदले हालात में केपी यादव को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना कई मायनों में अहम माना जा रहा है. विरोध और अड़चनों के बावजूद उन्हें यह बड़ा पद दिया गया है, जिससे प्रदेश की राजनीति में नए संकेत मिल रहे हैं. स्टेट सिविल सप्लाइज कॉर्पोरेशन का मुख्य काम आम लोगों तक जरूरी वस्तुओं को उचित कीमत पर पहुंचाना होता है. खास तौर पर गरीब और मध्यम वर्ग के लिए यह संस्था बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, ताकि उन्हें आवश्यक सामग्री आसानी से उपलब्ध हो सके.
यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई
यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा
यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी
यह भी पढें- New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम
