Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशMP Apex Bank Appointment: 11 साल बाद एपेक्स बैंक को मिला नया...

MP Apex Bank Appointment: 11 साल बाद एपेक्स बैंक को मिला नया अध्यक्ष, जानें नाम

भोपाल से सामने आई खबर के मुताबिक मध्य प्रदेश में निगम, मंडलों और प्राधिकरणों के साथ-साथ आयोगों में भी नियुक्तियों का सिलसिला तेज हो गया है. इसी कड़ी में महेंद्र सिंह यादव को मध्य प्रदेश राज्य सहकारी बैंक मर्यादित यानी एपेक्स बैंक में प्रशासक नियुक्त किया गया है. इस संबंध में पंजीयक मनोज पुष्प की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किए गए हैं. खास बात यह है कि करीब 11 साल बाद एपेक्स बैंक को नया अध्यक्ष मिला है. इससे पहले 13 मई 2015 को बैंक का संचालन मंडल भंग कर दिया गया था, जिसके बाद से संस्था प्रशासक के जरिए ही संचालित हो रही थी.

11 साल बाद एपेक्स बैंक को नया अध्यक्ष मिला

मध्य प्रदेश राज्य सहकारी बैंक मर्यादित का मुख्य उद्देश्य नाबार्ड के सहयोग से जिला सहकारी बैंकों और प्राथमिक कृषि साख समितियों के माध्यम से किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों को वित्तीय सहायता देना है. यह बैंक अल्पकालीन, मध्यम अवधि और दीर्घकालीन ऋण उपलब्ध कराता है, जिससे कृषि और ग्रामीण विकास को बढ़ावा मिलता है. इसके अलावा बैंक ग्रामीण इलाकों में बचत योजनाएं, बैंकिंग सेवाएं और किसानों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराता है.

क्या है भूमिका

अगर इसकी भूमिका की बात करें तो यह किसानों को खेती से जुड़े खर्च जैसे बीज, खाद और अन्य जरूरतों के लिए ऋण उपलब्ध कराता है. साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में गैर-कृषि कार्यों, छोटे व्यवसाय, आवास, शिक्षा और वाहन ऋण जैसी सेवाएं भी देता है. एपेक्स बैंक जिला सहकारी बैंकों को आर्थिक सहायता, मार्गदर्शन और निगरानी भी प्रदान करता है. इसके जरिए राज्य और केंद्र सरकार की सहकारिता से जुड़ी योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू किया जाता है. वहीं आधुनिक दौर को देखते हुए बैंक अपनी शाखाओं के माध्यम से एटीएम, मोबाइल बैंकिंग और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन जैसी डिजिटल सुविधाएं भी ग्राहकों को उपलब्ध करा रहा है.

यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई

यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा

यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें- New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट