Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशMP Accident: बारात से लौट रही कार ट्रॉली में घुसी, 5 की...

MP Accident: बारात से लौट रही कार ट्रॉली में घुसी, 5 की मौत, गांव में पसरा मातम

मध्यप्रदेश से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां बारात से लौट रहे लोगों की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 7 अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. शुरुआती जानकारी के अनुसार हादसे की वजह चालक को नींद आना मानी जा रही है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और गांव में शोक का माहौल बना हुआ है.

मध्यप्रदेश में दर्दनाक हादसा

जानकारी के मुताबिक यह घटना नर्मदापुरम जिले के माखननगर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात हुई. आचलखेड़ा गांव के पास बारातियों से भरी कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और आगे चल रही ट्रॉली में पीछे से जा टकराई. टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. वहीं सात लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. बताया जा रहा है कि सभी लोग बुधनी से बारात में शामिल होकर वापस लौट रहे थे.

शादी की खुशियां मातम में

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला. मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं. पुलिस के अनुसार मृतक माखननगर के महेंद्रवाड़ी गांव के निवासी थे. फिलहाल मामले की जांच जारी है. प्रारंभिक तौर पर हादसे का कारण ड्राइवर को झपकी आना बताया जा रहा है. इस हादसे ने शादी की खुशियों को गहरे मातम में बदल दिया है और पूरे गांव में शोक की लहर है. हालांकि पहली बार ऐसा हादसा नहीं हुआ है, पहले भी कई बार ऐसी घटना हो चुकी है. जिसमें मासूमों की जान गई है.

यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई

यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा

यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें- New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट