भोपाल की भीषण गर्मी के बीच अगर ठंडक का मजा लेना हो तो शहर में कुछ ऐसे वॉटर पार्क हैं, जहां पहुंचते ही मौसम का असर कम महसूस होने लगता है. नर्मदापुरम रोड पर इंडस टाउन के पास बना वॉटर पार्क ऐसा ही एक लोकप्रिय ठिकाना है. यहां एंट्री टिकट करीब 700 रुपये प्रति व्यक्ति है, जिसमें अम्यूजमेंट और वॉटर पार्क दोनों का मजा लिया जा सकता है. टिकट काउंटर के साथ-साथ ऑनलाइन भी उपलब्ध है. यह पार्क सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक खुला रहता है.
भोपाल में हैं ये वॉटर पार्क
वहीं, पुराने भोपाल या भानपुर क्षेत्र में रहने वालों के लिए विदिशा रोड पर स्थित पीपल्स वॉटर पार्क एक अच्छा विकल्प है. यह सुबह 10:30 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहता है और यहां एंट्री टिकट लगभग 350 रुपये है, जो बजट फ्रेंडली माना जाता है.
इन दिनों भोपाल में अर्बन हीट आइलैंड का असर भी देखने को मिल रहा है, जिससे शहर का तापमान सामान्य से ज्यादा रिकॉर्ड हो रहा है. ऐसे में लोग गर्मी से राहत पाने के लिए पास के वॉटर पार्क का रुख कर रहे हैं, जहां परिवार के साथ समय बिताने का भी मौका मिल जाता है.
अगर आप बागसेवनिया या कटारा हिल्स इलाके में रहते हैं, तो भोपाल बायपास के पास झगरिया खुर्द स्थित फॉर लेक्स वॉटर पार्क आपके लिए नजदीकी ऑप्शन हो सकता है. यह पार्क सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहता है और यहां टिकट की कीमत करीब 499 रुपये है.
इसी तरह इंदौर बायपास रोड पर अल्हाड़ा खेड़ी के पास स्थित क्रिसेंट वॉटर पार्क भी काफी लोकप्रिय है. यह भोपाल और सीहोर के लोगों के बीच पसंदीदा जगहों में शामिल है. यहां एंट्री के लिए प्रति व्यक्ति लगभग 670 रुपये खर्च करने होते हैं और यह पार्क सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक खुला रहता है.
कुल मिलाकर, भोपाल में तीन बड़े वॉटर और अम्यूजमेंट पार्क हैं, जो शहर के अलग-अलग हिस्सों में बने हुए हैं. गर्मियों की शुरुआत होते ही यहां अच्छी खासी भीड़ देखने को मिलती है. इन पार्कों में वॉटर स्लाइड्स, वेव पूल और रेन डांस जैसी सुविधाएं लोगों को आकर्षित करती हैं.
अगर आप वॉटर पार्क जाने की योजना बना रहे हैं, तो शाम का समय सबसे बेहतर माना जाता है. इस दौरान भीड़ अपेक्षाकृत कम होती है और आप आराम से अपने परिवार के साथ समय बिता सकते हैं.
यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई
यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा
यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी
यह भी पढें- New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम
