डिंडोरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव/ डिंडौरी में एक गजब का मामला सामने आया, यहां दूल्हे की प्रेमिका ने शादी के मंडप में अचानक पहुंचकर हाई-वोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया। इसी बीच बारातियों ने दूल्हे और प्रेमिका की जमकर कुटाई कर दी। मामला डिंडौरी के जलाराम पेट्रोल पंप के सामने इमली कुटी क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक वैवाहिक समारोह खुशियों के बजाय चीख-पुकार और हंगामे में बदल गया।
अमरपुर भैंसवाही गांव से आई एक बारात में दूल्हे की कथित प्रेमिका के अचानक पहुंचने से हाई-वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया, जिसका अंत मारपीट और बेहोशी के साथ हुआ। जानकारी के अनुसार, मनीष नामक युवक अपनी बारात लेकर जलाराम पेट्रोल पंप के पास स्थित इमली कुटी वैवाहिक स्थल पर पहुंचा था।
Operation Muskan MP: 2 साल पहले लापता नाबालिग को… MP पुलिस ने UP से ढूंढ निकाला – Khabar Digital
शादी की रस्में पूरे उत्साह के साथ निभाई जा रही थीं और मेहमान जश्न में डूबे थे। तभी मनीष की एक कथित प्रेमिका ठीक जयमाला के समय वहां धमक पड़ी। उसने सबके सामने चिल्लाते हुए मनीष पर प्यार में धोखा देने और गुपचुप तरीके से दूसरी शादी रचाने के गंभीर आरोप लगाए।
लड़की के अचानक किए गए इस खुलासे ने वधू पक्ष और बारातियों के होश उड़ा दिए। देखते ही देखते हंसी-ठिठोली का माहौल सन्नाटे और फिर तीखी बहस में बदल गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जैसे ही प्रेमिका ने हंगामा शुरू किया, माहौल पूरी तरह नियंत्रण के बाहर हो गया।
बाराती और घराती दोनों पक्षों के लोग इस धोखे और हंगामे से इतने क्रोधित हो गये कि उन्होंने कानून अपने हाथ में ले लिया। गुस्से में आई भीड़ और घरातियों ने दूल्हे मनीष और हंगामा कर रही युवती, दोनों की जमकर धुनाई कर दी।
MP Anganwadi Workers: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की जीत, मिलेगा कटा मानदेय और ग्रेच्युटी
पिटाई के दौरान स्थिति इतनी भयावह हो गई कि दूल्हा मनीष चोटों और सदमे के कारण मौके पर ही बेहोश हो गया। शादी समारोह में भगदड़ मच गई और मेहमान अपनी जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। प्रेमिका का कहना है की शादी रचाने से पहले उसने अपने प्रेमी को आख़िरी बार मिलने के लिये बुलाया था लेकिन वो नहीं आया जिसके कारण उसे यह कदम उठाना पड़ा तो वहीं दूल्हे राजा भी प्रेमिका के साथ अफेयर की बात को स्वीकारते हुए उसकी इजाज़त लेने के बाद शादी रचाने की बात कह रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। पुलिस ने घायल दूल्हे और युवती को भीड़ से छुड़ाकर मामला शांत कराया। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवती द्वारा लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है।
MP Wheat Scam: MP गेहूं खरीदी घोटाला, चल रहा था अवैध सरकारी केंद्र
”शादी के घर में अचानक हुई इस हिंसा और हंगामे से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल शादी की रस्में रुक गई हैं और पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।” यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है कि कैसे एक ‘सीक्रेट रिलेशनशिप’ ने दो परिवारों की खुशियों को पल भर में राख कर दिया।
