Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीपश्चिम बंगाल, असम व पुडुचेरी में जीत पर कटनी के सुभाष चौक...

पश्चिम बंगाल, असम व पुडुचेरी में जीत पर कटनी के सुभाष चौक में भाजपा का जश्न

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी,– 4 मई:पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की जीत से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार शाम शहर के प्रमुख स्थल सुभाष चौक में जोरदार जश्न मनाया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों की धुन और गगनचुंबी आतिशबाजी के बीच कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी और “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” तथा “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद” के नारों से पूरे माहौल को गुंजायमान कर दिया।करीब एक घंटे तक चले इस विजय उत्सव में कार्यकर्ता उत्साह से झूमते नजर आए। एक-दूसरे को बधाई देने का सिलसिला देर तक जारी रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इस मौके पर जिलाध्यक्ष दीपक टंडन ने कहा कि यह जीत भाजपा कार्यकर्ताओं के त्याग और परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जनता ने अधर्म को परास्त कर धर्म का परचम लहराया है और अब बंगाल में विकास एवं सुशासन का नया दौर शुरू होगा। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनता के अटूट विश्वास और भावनात्मक जुड़ाव का परिणाम बताया।उन्होंने आगे कहा कि यह ऐतिहासिक विजय आने वाले समय में देश की राजनीति की दिशा तय करेगी और संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी। यह जीत राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन की विचारधारा की जीत है, जिसे देशभर में दोहराया जाएगा।कार्यक्रम में महापौर प्रीति सूरी, निगम अध्यक्ष मनीष पाठक सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट