Wednesday, November 4, 2026
Homeमध्यप्रदेशभोपाल से रवाना हुई सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा, CM मोहन यादव ने सनातन...

भोपाल से रवाना हुई सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा, CM मोहन यादव ने सनातन संस्कृति को दिया बढ़ावा

मध्यप्रदेश के तीर्थयात्रियों के लिए 7 मई का दिन खास बन गया, जब राजधानी भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से ‘सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा’ का पहला जत्था रवाना हुआ. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. इस मौके पर देश की प्रमुख 21 नदियों के जल कलशों का पूजन भी किया गया. यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला और सभी ने बाबा सोमनाथ के जयकारों के साथ यात्रा शुरू की.

मोहन यादव ने क्या बोला

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार केवल सड़क, पुल, रेलवे और उद्योगों के विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि सनातन संस्कृति और धार्मिक आस्था को भी समान महत्व दे रही है. उन्होंने कहा कि भारत की सांस्कृतिक विरासत पूरे देश को जोड़ने का काम करती है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसी भावना के साथ देश को आगे बढ़ा रहे हैं.

धार्मिक स्थल को लेकर क्या बोले मोहन यादव

मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या, मथुरा, काशी, द्वारका और सोमनाथ जैसे धार्मिक स्थलों से लोगों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं. उन्होंने श्रद्धालुओं से कहा कि यह यात्रा केवल दर्शन का अवसर नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का माध्यम भी है. उन्होंने सोमनाथ मंदिर के इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि मंदिर पर कई बार हमले हुए, लेकिन सनातन संस्कृति की पहचान और आस्था कभी खत्म नहीं हुई.

सोमनाथ यात्रा की शुरुआत

उन्होंने श्रद्धालुओं से बाबा सोमनाथ से देश में सुख, शांति और समृद्धि की कामना करने की अपील की. मुख्यमंत्री ने कहा कि जीवन भी एक यात्रा की तरह है और इस दौरान हमें समाज और मानवता के लिए अच्छे कार्य करने चाहिए. कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि राज्य सरकार धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है. धार्मिक स्थलों तक हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की जा रही है और कई जगहों पर देवलोक परियोजनाएं विकसित की जा रही हैं. उन्होंने कहा कि महाकाल लोक बनने के बाद उज्जैन की अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव आया है. अब रोज बड़ी संख्या में श्रद्धालु वहां पहुंच रहे हैं, जिससे होटल, दुकानदार, ऑटो चालक और छोटे व्यापारियों को भी लाभ मिल रहा है.

धार्मिक यात्राएं संस्कृति और परंपराओं से जोड़ती हैं

मुख्यमंत्री ने कहा कि धार्मिक यात्राएं लोगों को एक-दूसरे की संस्कृति और परंपराओं से जोड़ती हैं. इससे देश की आंतरिक एकता मजबूत होती है और समाज में सकारात्मक माहौल बनता है. अंत में उन्होंने सभी तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं दीं.

यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई

यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा

यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें- New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट