Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशMP Cyber Fraud: न आया कॉल न आया OTP, खाते से उड़...

MP Cyber Fraud: न आया कॉल न आया OTP, खाते से उड़ गए 2.93 लाख रुपये, हो जाये सावधान

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में साइबर ठगी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पटवारी के बैंक खाते से करीब 2 लाख 93 हजार रुपये निकाल लिए गए और उन्हें कई दिनों तक इसकी भनक तक नहीं लगी. सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि ठगी के दौरान न तो कोई फोन कॉल आया, न OTP मिला और न ही मोबाइल पर किसी तरह का बैंक नोटिफिकेशन दिखाई दिया.

बिना ओटीटी की ठगी

पीड़ित अशोक कुमार योगी काटजू नगर इलाके के रहने वाले हैं और पटवारी के पद पर कार्यरत हैं. उन्होंने पुलिस को बताया कि मार्च महीने में पारिवारिक जरूरत के चलते अपने GPF खाते से 5 लाख रुपये निकाले थे. यह राशि स्टेट बैंक की कलेक्ट्रेट शाखा में स्थित उनके खाते में जमा थी. 30 अप्रैल को जब उन्होंने अपना बैंक बैलेंस चेक किया तो खाते में रकम कम दिखाई दी. इसके बाद ट्रांजेक्शन हिस्ट्री देखने पर पता चला कि उनके खाते से लगातार तीन दिनों में अलग-अलग रकम ट्रांसफर की गई है. जानकारी के मुताबिक 27 अप्रैल को 98 हजार रुपये, 28 अप्रैल को 97 हजार 1 रुपये और 29 अप्रैल को फिर 98 हजार रुपये किसी अज्ञात खाते में भेज दिए गए. इस तरह कुल 2 लाख 93 हजार 1 रुपये की ठगी हो गई.

ठगी हुए शख्स ने क्या कहा

अशोक कुमार योगी का कहना है कि उन्होंने कभी किसी के साथ अपनी बैंक जानकारी साझा नहीं की. न ही उनके पास कोई संदिग्ध कॉल आया था. यही वजह है कि उन्हें काफी देर तक इस साइबर फ्रॉड का पता नहीं चल सका. मामला सामने आते ही उन्होंने तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई. फिलहाल औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. साइबर सेल की टीम पूरे मामले की तकनीकी जांच में जुटी हुई है.

प्रभारी ने जताई ये आशंका

साइबर सेल प्रभारी जीवन बारीया के अनुसार शुरुआती जांच में तकनीकी हैकिंग की आशंका सामने आई है. उन्होंने बताया कि कई बार लोग अनजाने में किसी फर्जी वेबसाइट, ऑनलाइन विज्ञापन या संदिग्ध लिंक पर क्लिक कर देते हैं. इससे मोबाइल का रिमोट एक्सेस साइबर अपराधियों तक पहुंच सकता है. इसके बाद ठग बिना किसी OTP या कॉल के बैंकिंग गतिविधियों को अंजाम दे देते हैं. पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करने की अपील की है.

यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई

यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा

यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें- New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट