Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशMP Transfer News: मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! पंचायत विभाग के 9...

MP Transfer News: मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! पंचायत विभाग के 9 अधिकारियों के तबादले

मध्यप्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. विभाग ने कई अधिकारियों के तबादले करते हुए नई पदस्थापन सूची जारी की है. इस बदलाव में डिप्टी कमिश्नर और जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. कुल मिलाकर करीब नौ अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं, जिसके बाद कई जिलों में प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव देखने को मिलेगा.

वंदना शर्मा को भोपाल जिला पंचायत में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी की जिम्मेदारी

जारी आदेश के मुताबिक वंदना शर्मा को भोपाल जिला पंचायत में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी यानी अतिरिक्त सीईओ की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं माधुरी पटेल को जबलपुर जिला पंचायत में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है. इससे पहले वे महात्मा गांधी ग्रामीण विकास प्रशिक्षण संस्थान जबलपुर में संचालक के रूप में कार्य कर रही थीं. साथ ही उन्होंने अशोकनगर जिला पंचायत में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी और छतरपुर के लवकुश नगर जनपद पंचायत में प्रभारी उपायुक्त की जिम्मेदारी भी संभाली है.

इन्हें मिली जिम्मेदारी

पुरुषोत्तम लाल यादव को भी जबलपुर जिला पंचायत में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर पदस्थ किया गया है. इसके अलावा जनपद पंचायत धार में कार्यरत मारीषा शिंदे को महिदपुर जनपद पंचायत का मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त किया गया है.विभागीय आदेश में अन्य अधिकारियों के तबादले भी शामिल हैं. गणेश पांडे, जो पहले पुष्पराजगढ़ जनपद पंचायत में पदस्थ थे, अब शाहपुरा डिंडोरी में अपनी सेवाएं देंगे. वहीं मोगराज मीणा को खनियाधाना से स्थानांतरित कर बेगमगंज जनपद पंचायत भेजा गया है.

हरीशचंद्र द्विवेदी, जो सिरमौर जनपद पंचायत में पदस्थ थे, अब उन्हें पुष्पराजगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं सृष्टि भदोरिया को मल्हारगढ़ जनपद पंचायत से बदरवास जनपद पंचायत में पदस्थ किया गया है. इसके अलावा महिदपुर जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी मीना झा को पाटी जनपद पंचायत बड़वानी का प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है. विभाग का मानना है कि इन प्रशासनिक बदलावों से पंचायत और ग्रामीण विकास योजनाओं के संचालन में और अधिक प्रभावशीलता आएगी. राज्य सरकार की ओर से जारी इस तबादला सूची को पंचायत प्रशासन में बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है. आने वाले दिनों में नए पदस्थ अधिकारी अपनी जिम्मेदारियां संभालेंगे और संबंधित क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने का प्रयास करेंगे.

यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई

यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा

यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें- New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट