MP Railway train route diverted News: लखनऊ मंडल में कार्य के चलते जून 2026 में भोपाल मंडल होकर संचालित 5 ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। यात्रा करने से पहले इन ट्रेनों के बारे में जानकारी जरूर ले लें… अभी कई रूट पर पटरी दोहरीकरण के चलते काम चल रहा है। इस कारण कई ट्रेनों के रूट में परिवर्तन किया गया है। जिससे की उक्त गाड़ी अपने मूल स्टेशनों से न होकर अन्य स्टेशनों से होकर गंतव्य तक पहुंच रही है।
भोपाल रेल मंडल द्वारा जारी की गयी जानकारी के अनुसार, उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के अंतर्गत माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-जंघई सेक्शन में गौरा-सुवांसा-बादशाहपुर-निभापुर-जंघई के बीच दोहरीकरण कार्य हेतु किये जा रहे नॉन इंटरलोकिंग कार्य के कारण गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन करने का निर्णय लिया गया है
इन 5 गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन किया गया है – indian railways diverted trains list
वाया – प्रयागराज -प्रयागराज रामबाग -बनारस –
- गाड़ी सं.15017 (लोकमान्य तिलक ट.-गोरखपुर) प्रारंभिक स्टेशन से यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 27/06/26 से 29/06/26 तक अपने निश्चित मार्ग पर प्रयागराज-जंघई-वाराणसी के स्थान परिवर्तित मार्ग वाया प्रयागराज-प्रयागराज रामबाग-बनारस-वाराणसी के रास्ते संचालित होगी (इन स्टेशनों पर ठहराव नहीं – प्रयाग, फाफामऊ, सराय चंडी, फूलपुर, उग्रसेनपुर, जंघई, सराय कंसराय, सुरियावां, मोढ, भदोही, परसीपुर, कपसेटी, सेवापुरी-13 स्टेशन)
वाया – प्रयागराज -प्रयाग -माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-सुल्तानपुर-अयोध्या कैंट -शाहगंज –
2. गाड़ी सं. 11055 (लोकमान्य तिलक ट.-गोरखपुर) प्रारंभिक स्टेशन से यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 28/06/26, 29/06/26 को अपने निश्चित मार्ग प्रयागराज-जंघई-जाफराबाद-जौनपुर-शाहगंज के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया प्रयागराज-फाफामऊ-माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-सुल्तानपुर-अयोध्या कैंट-शाहगंज के रास्ते संचालित होगी (इन स्टेशनों पर ठहराव नहीं- फूलपुर, जंघई, मरिआहु, जाफराबाद, जौनपुर -05 स्टेशन)
3. गाड़ी सं. 11059 (लोकमान्य तिलक ट.-छपरा) प्रारंभिक स्टेशन से यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 27-06-2026 को अपने निश्चित मार्ग प्रयागराज-जंघई-जाफराबाद-जौनपुर-शाहगंज के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया प्रयागराज-फाफामऊ-माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-सुल्तानपुर-अयोध्या कैंट-शाहगंज के रास्ते संचालित होगी (इन स्टेशनों पर ठहराव नहीं – फूलपुर, जंघई, मरिआहु, जाफराबाद, जौनपुर -05 स्टेशन)
4. गाड़ी सं. 15182 (लोकमान्य तिलक ट.-मऊ) प्रारंभिक स्टेशन से यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 29.06.26 को अपने निश्चित मार्ग प्रयागराज-जंघई-जाफराबाद-जौनपुर-शाहगंज के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया प्रयागराज-फाफामऊ-माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-सुल्तानपुर-अयोध्या कैंट-शाहगंज के रास्ते संचालित होगी (इन स्टेशनों पर ठहराव नहीं- फूलपुर, जंघई, मरिआहु, जौनपुर-04 स्टेशन)
- गाड़ी सं. 22103 (लोकमान्य तिलक ट.-अयोध्या कैंट) प्रारंभिक स्टेशन से यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 29.06.26 को अपने निश्चित मार्ग प्रयागराज-जंघई-जाफराबाद-जौनपुर-शाहगंज-अयोध्या कैंट के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया प्रयागराज-फाफामऊ-माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-सुल्तानपुर-अयोध्या कैंट के रास्ते संचालित होगी (इन स्टेशनों पर ठहराव नहीं- जंघई, मरिआहु, जौनपुर, शाहगंज, अकबरपुर-05 स्टेशन)
यात्रियों से अनुरोध है ट्रेनों के ठहराव की विस्तृत जानकारी स्टेशन, एनटीइएस या रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन रेलवे वेबसाइट से प्राप्त कर सकते है।
