Ladli Yojana 37th Kist: मध्यप्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं के लिए 14 जून 2026 का दिन उत्सव जैसा होने जा रहा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव बुंदेलखंड के सागर जिले के देवरी विधानसभा के केसली से प्रदेश की लाड़ली बहनों को योजना की 37वीं किस्त जारी करने वाले है। सीएम मोहन यादव केसली में आयोजित एक जनसभा के मंच से लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त का बटन दबाएंगे। सिंगल क्लिक होते ही प्रदेश की सभी पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 1500 रुपये की राशि सीधे ट्रांसफर हो जाएगी।
केसली को 350 करोड़ की सौगात
मुख्यमंत्री का यह दौरा केवल आर्थिक मदद तक सीमित नहीं है, बल्कि महिला सम्मेलन के साथ-साथ मुख्यमंत्री क्षेत्र के विकास के लिए लगभग 350 करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे। केसली में होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर सागर जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा से लेकर पंडाल तक की तैयारियां पूरी कर ली हैं।
आपको बता दें कि इस योजना का लाभ केवल उन्हीं परिवारों की महिलाओं को मिलता है, जिनकी कुल सामूहिक वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से कम या इसके बराबर हो। यदि महिला के परिवार का कोई भी सदस्य नियमित रूप से आयकरदाता है या केंद्र व राज्य सरकार के किसी भी विभाग/उपक्रम में सरकारी कर्मचारी है, तो वे अपात्र मानी जाती हैं। इसके अलावा परिवार के पास 5 एकड़ से अधिक कृषि भूमि नहीं होनी चाहिए और न ही उनके नाम पर कोई चार पहिया वाहन पंजीकृत होना चाहिए।
ऐसे चेक करें 37वीं किस्त
सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर दिख रहे ‘आवेदन एवं भुगतान की स्थिति’ वाले लिंक पर क्लिक करें।
अपना ‘समग्र सदस्य आईडी’ या रजिस्ट्रेशन नंबर डालें।
आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, उसे दर्ज करते ही आपकी 37वीं किस्त का पूरा डिजिटल स्टेटस स्क्रीन पर आ जाएगा।
