भोपाल/खबर डिजिटल/ मानसून के दौरान आंधी-तूफान और बारिश की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित होने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे मौसम में बिजलीकर्मी अपनी जान जोखिम में डालकर बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए युद्धस्तर पर काम करते हैं। विद्युत वितरण कंपनी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली कर्मचारियों को दोष देने के बजाय सुधार कार्य में सहयोग करें और धैर्य बनाए रखें।
कंपनी के अनुसार, बारिश और तेज हवाओं के दौरान बिजली लाइनों में लोकल फॉल्ट की संभावना बढ़ जाती है। कई बार इंसुलेटर टूटने, पेड़ गिरने या तारों के क्षतिग्रस्त होने से फीडर स्वतः बंद हो जाते हैं। यह सुरक्षा व्यवस्था जान-माल की हानि रोकने के लिए बनाई गई है।
Electricity Rate Hike: फिर महंगी हुई बिजली, 1 जुलाई से लागू होंगी नई बिजली दरें, जानें प्रति यूनिट दाम – Khabar Digital
क्यों बंद हो जाती है बिजली?
विशेषज्ञों के अनुसार बिजली के खंभों पर लगे इंसुलेटर बिजली प्रवाह को सुरक्षित बनाए रखते हैं। तेज गर्मी के बाद बारिश की बूंद पड़ने से कई बार इंसुलेटर क्षतिग्रस्त हो जाते हैं, जिससे बिजली का प्रवाह जमीन की ओर जाने लगता है। ऐसी स्थिति में ऑटोमैटिक सुरक्षा प्रणाली सक्रिय होकर फीडर बंद कर देती है।
इसके बाद उपकेंद्र के कर्मचारी स्थिति की जांच करते हैं और फॉल्ट मिलने तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की जाती। कई बार खराबी ढूंढने के लिए पूरी लाइन के खंभों की जांच करनी पड़ती है।
MP Transfer Update News: ट्रांसफर को लेकर कैबिनेट बैठक में सीएम ने लिया बड़ा निर्णय – Khabar Digital
अंधेरे और बारिश में चलता है रेस्क्यू ऑपरेशन
आंधी, बारिश और अंधेरे के बीच लाइनमैन फॉल्ट ढूंढने और बिजली बहाल करने के लिए लगातार काम करते हैं। कई बार उन्हें किलोमीटरों लंबी लाइन की जांच करनी पड़ती है। इसलिए उपभोक्ताओं से सहयोग और धैर्य रखने की अपील की गई है।
बारिश के मौसम में रखें ये सावधानियां
- घर में MCB (Miniature Circuit Breaker) जरूर लगवाएं।
- अर्थिंग की नियमित जांच कराएं।
- बिजली उपकरणों को सीलन और पानी से दूर रखें।
- गीली जगह पर वायरिंग न रखें।
- टूटे हुए बिजली तारों को कभी हाथ न लगाएं।
- पशुओं को बिजली के खंभों या स्टे वायर से न बांधें।
- तबेलों और खुले स्थानों पर सुरक्षित वायरिंग सुनिश्चित करें।
- बिजली कनेक्शन 5 रुपये में…. MP के 83 हजार से ज्यादा ग्रामीणों ने उठाया लाभ – Khabar Digital
बिजली गुल होने पर यहां करें शिकायत
यदि बिजली आपूर्ति बाधित हो जाए तो 15-20 मिनट इंतजार करने के बाद शिकायत दर्ज कराएं:
- 1912 (बिजली हेल्पलाइन)
- WhatsApp Chatbot: 0755-2551222
- UPAY App
बिजली कंपनी ने कहा है कि बारिश और तूफान के दौरान सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे में उपभोक्ताओं का सहयोग बिजली आपूर्ति को जल्द बहाल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
