Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशडिंडोरी में चाय के टपरे में मिला युवक का शव, पुलिस जांच...

डिंडोरी में चाय के टपरे में मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

डिंडोरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव/ ​डिंडोरी जिला मुख्यालय स्थित पशु चिकित्सालय के पास गुरुवार सुबह एक चाय के टपरे के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और तरह-तरह की चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।
​
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान शिवकुमार परस्ते ग्राम पंचायत धनवासी निवासी के रूप में हुई है। शिवकुमार मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। परिजनों को फोन के जरिए इस अनहोनी की जानकारी दी गई, जिसके बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
​
घटना की जानकारी मिलते ही डिंडोरी कोतवाली पुलिस तुरंत दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। ​ प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक के नाक और मुंह से खून बहने की बात सामने आई है, जिससे स्थानीय स्तर पर कई अंदेशे लगाए जा रहे हैं।

​पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

​चिकित्सकीय विशेषज्ञों का मानना है कि केवल प्राथमिक अवस्था में शरीर पर दिखने वाले लक्षणों के आधार पर किसी ठोस नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। इस तरह की स्थिति कई स्वास्थ्य संबंधी कारणों या अन्य परिस्थितियों के कारण भी बन सकती है।

​फिलहाल, डिंडोरी कोतवाली पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के असल कारणों का आधिकारिक खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट