Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशTribal Day MP: ग्रामीण अंचलों में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी...

Tribal Day MP: ग्रामीण अंचलों में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

सिवनी/ राकेश यादव/ International Tribal Day जिले के ग्रामीण अंचलों में विश्व आदिवासी दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इसी क्रम में ग्राम बांकी ढाना, गोरखपुर कला, अलोनिया एवं बोरिया सहित आसपास के क्षेत्रों में आदिवासी दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों द्वारा भव्य रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने सहभागिता की। पारंपरिक वेशभूषा में सजे ग्रामीणों एवं आकर्षक झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। ढोल-नगाड़ों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच पूरे गांव में उत्साह का माहौल दिखाई दिया।

mp tribal news
mp tribal news

आयोजन में सभी वर्गों के लोगों ने शामिल होकर सामाजिक एकता और सद्भावना का परिचय दिया। वक्ताओं ने आदिवासी संस्कृति, परंपराओं और समाज के योगदान को याद करते हुए नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जुड़े रहने का संदेश दिया। ग्रामीण क्षेत्रों में हुए इन आयोजनों से विश्व आदिवासी दिवस का उत्साह और भी बढ़ गया।

सम्बंधित ख़बरें

लेटेस्ट