Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीकटनी में शान से लहराया तिरंगा, कलेक्टर आशीष तिवारी ने ली परेड...

कटनी में शान से लहराया तिरंगा, कलेक्टर आशीष तिवारी ने ली परेड की सलामी

खबर डिजिटल न्यूज़ कटनी— स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कटनी के झींझरी स्थित पुलिस लाइन ग्राउंड में 15 अगस्त का मुख्य समारोह देशभक्ति और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर आशीष तिवारी शामिल हुए। उन्होंने विधिवत ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा सहित प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ, जिससे पूरा समारोह स्थल देशभक्ति के भाव से गूंज उठा। इसके पश्चात कलेक्टर आशीष तिवारी ने झींझरी पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित भव्य परेड का निरीक्षण किया और परेड की सलामी ली।स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान पुलिस एवं विभिन्न दलों द्वारा अनुशासित मार्चपास्ट प्रस्तुत किया गया। परेड में जवानों के कदमताल और अनुशासन ने समारोह में मौजूद लोगों में उत्साह और देशभक्ति का संचार किया।मुख्य समारोह में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों तथा बड़ी संख्या में नागरिकों की मौजूदगी रही। पूरे परिसर में तिरंगे के रंग और देशभक्ति के नारों से स्वतंत्रता दिवस का उत्साह नजर आया।

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट

सम्बंधित ख़बरें

लेटेस्ट