दतिया/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश के दतिया में उपचुनाव की हार के बाद पहली बार पूर्व गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा के पहुंचते ही समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। उनके स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए कहा – ‘देखो-देखो कौन आया, शेर आया-शेर आया।’ उनके इस दौरे को काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि अब एक बार फिर दतिया की धरती पर नरोत्तम की सियासी बिसात बिछती नजर आएगी।
समर्थकों का चरम पर उत्साह
नरोत्तम मिश्रा के दतिया पहुंचने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में समर्थक और भाजपा कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए जुट गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं की नारेबाजी और उत्साह ने राजनीतिक माहौल को गर्मा दिया। दतिया की राजनीति में नरोत्तम मिश्रा की सक्रियता को लेकर पहले से ही चर्चाएं तेज हैं। ऐसे में उनके आगमन पर समर्थकों का यह जोश राजनीतिक रूप से भी कई मायने रखता है। कार्यकर्ताओं की नारेबाजी का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन सकती हैं।
MP News: भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी के नए नाम को लेकर मंथन तेज… आगामी वक्त में खुलेगी तस्वीर!
जिला अध्यक्ष को लेकर भी चर्चा
दतिया में हार के बाद पार्टी आलाकमान ने जिला अध्यक्ष समेत तमाम स्थानीय कार्यकारिणी को भंग कर दिया था, उसके बाद अब नरोत्तम मिश्रा के दौरे को काफी खास माना जा रहा है। सियासी जानकारों के मुताबिक पार्टी जिला अध्यक्ष के रुप में नरोत्तम को कमान सौंप सकती है, क्योंकि वो एक चेहरा है, जोकि इस सीट पर ट्रंप कार्ड साबित हो सकता है। इस सीट पर हार के बाद कहा जा रहा है कि बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी भी जिला अध्यक्ष की रेस में शामिल हैं।
MP News: छात्रसंघ चुनाव को लेकर अलर्ट जीतू पटवारी… कांग्रेस ने जिलों में नियुक्त किए चुनाव प्रभारी
