Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशMP News: पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने प्रदेश के गृहमंत्री पर साधा...

MP News: पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने प्रदेश के गृहमंत्री पर साधा निशाना… मुख्यमंत्री ही वर्तमान में गृहमंत्री!

उज्जैन की घटना का किया जिक्र

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पास ही वर्तमान में गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी भी है, उन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने जोरदार निशाना साधा। उज्जैन की हालिया घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। पटवारी घटना की जानकारी का भी जिक्र किया, कि किस तरह से अपराधी बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं, जबकि घटना गृहमंत्री के गृह जिले उज्जैन में अंजाम दी गई, जोकि प्रसिद्ध धार्मिक बाबा महाकाल की नगरी है।

सोशल मीडिया पर साधा निशाना
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने लिखा कि मध्यप्रदेश के सबसे ‘असफल गृहमंत्री’ का गृह नगर, उज्जैन फिर चर्चा में है! वजह भी वही है, ‘कानून अ’व्यवस्था!’ खबर चर्चा में है! 02 गुट भिड़े, 02 की हत्या! ढाबे पर 15 लोगों ने तलवार-डंडों से किया हमला; गाड़ियों के शीशे भी तोड़े! पता नहीं क्यों? CM कार्रवाई क्यों नहीं करते? Dr Mohan Yadav

Big Breking News: मध्यप्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा…सोशल मीडिया पर टॉप ट्रेंडिंग

बीजेपी की नहीं आई प्रतिक्रिया
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मुख्यमंत्री पर सियासी हमले पर बीजेपी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। जबकि प्रदेश में अटकलों का बाजार गर्म है कि बीजेपी आलाकमान नेतृत्व परिवर्तन की सोच रहा है। सोशल मीडिया पर जमकर कहा जा रहा है कि कृष्णा गौर या फिर ललिता यादव में से किसी एक और प्रदेश की कमान सौंपी जा सकती है। लोग शिवराज सिंह चौहान का नाम भी फिर से प्रदेश नेतृत्व के रुप में उछाल रहे हैं।

MP Weather: एमपी में मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी!…17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

सम्बंधित ख़बरें

लेटेस्ट