Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशBreaking News: नरोत्तम से मिले कैलाश विजयवर्गीय-अजय जामवाल… अंदरखानों से उठ रहे...

Breaking News: नरोत्तम से मिले कैलाश विजयवर्गीय-अजय जामवाल… अंदरखानों से उठ रहे कई सवाल!

दिग्गजों के बीच खास मुलाकात

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश की सियासत में मंगलवार को बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा एक बार फिर चर्चा के केंद्र में रहे। उनके भोपाल स्थित आवास पर मंगलवार को बीजेपी के दो बड़े नेताओं की मुलाकात ने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया। मंगलवार सुबह बीजेपी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने नरोत्तम मिश्रा से उनके निवास पर मुलाकात की। इसके बाद शाम को प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी नरोत्तम मिश्रा के घर पहुंचे और दोनों नेताओं के बीच मुलाकात हुई।

मुलाकात को बताया जा रहा सौजन्य भेंट
दोनों मुलाकातों को फिलहाल सौजन्य भेंट बताया जा रहा है। हालांकि, एक ही दिन में बीजेपी के दो प्रमुख नेताओं का नरोत्तम मिश्रा के आवास पर पहुंचना राजनीतिक तौर पर चर्चा का विषय बन गया है। खास बात यह है कि बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के बाद पार्टी की आगामी रणनीति को लेकर पहले से ही राजनीतिक अटकलों का दौर जारी है। ऐसे में नरोत्तम मिश्रा के आवास पर हुई इन मुलाकातों को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

Exclusive News: जेल में ही रहेगा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम… कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

सुबह संगठन महामंत्री, शाम को कैबिनेट मंत्री की मुलाकात
अजय जामवाल और नरोत्तम मिश्रा की सुबह हुई मुलाकात के बाद शाम को कैलाश विजयवर्गीय का उनके आवास पर पहुंचना राजनीतिक हलकों में खासा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, मुलाकात में किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। सूत्रों के मुताबिक, दोनों मुलाकातें महज औपचारिक नहीं थीं और बातचीत के दौरान संगठन तथा प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों पर भी चर्चा हुई है। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

बीजेपी की बैठकों के बीच बढ़ी हलचल
बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के बाद पार्टी संगठन और आगामी चुनावी रणनीति को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। ऐसे समय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की आपसी मुलाकातों ने इन चर्चाओं को और हवा दे दी है। फिलहाल बीजेपी की ओर से नरोत्तम मिश्रा के साथ हुई दोनों मुलाकातों को लेकर कोई राजनीतिक संकेत नहीं दिया गया है। लेकिन सुबह अजय जामवाल और शाम को कैलाश विजयवर्गीय का एक ही दिन में नरोत्तम मिश्रा के घर पहुंचना मध्यप्रदेश बीजेपी की सियासत में चर्चा का नया विषय जरूर बन गया है।

उमंग सिंघार समेत कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल से की मुलाकात… कर्नल सोफिया कुरैशी टिप्पणी मामला

बंद कमरों के बीच क्या हुआ?
अब सवाल यही है कि इन मुलाकातों के पीछे सिर्फ शिष्टाचार था या फिर बंद कमरे में किसी बड़ी राजनीतिक रणनीति पर भी मंथन हुआ? आने वाले दिनों में तस्वीर और साफ हो सकती है, कि नरोत्तम मिश्रा की भूमिका बीजेपी में क्या होगी, क्योंकि उनके मार्गदर्शक मंडल में जाने को लेकर सोशल मीडिया पर काफी खबरें साझा की गई थी।

MP News: 70-75 विधायकों के टिकट पर संकट! बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति के बाद बड़ा सियासी संकेत

सम्बंधित ख़बरें

लेटेस्ट