इंदौर/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने राहुल गांधी के प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर मंच से ही पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा को मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को आमंत्रित करने की जिम्मेदारी सौंप दी थी। अब इस पर सज्जन वर्मा की चुटीली प्रतिक्रिया सामने आई है।सज्जन वर्मा ने तंज कसते हुए कहा, ‘वृद्धों की गूंज होगी तो कैलाश विजयवर्गीय को इनवाइट करने जाऊंगा। ये वृद्धजनों की गूंज नहीं है, ये छात्रों की गूंज है।’
सज्जन के बयान पर सियासी कयासबाजी तेज
सज्जन वर्मा के इस बयान को लेकर अब सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। कांग्रेस के छात्र कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को आमंत्रित करने की बात पर दोनों दलों के बीच बयानबाजी का सिलसिला देखने को मिल रहा है। इसी बीच सज्जन सिंह वर्मा के मैदान में आने के बाद एक ओर नया शिगूफा छिड़ गया है।
राहुल गांधी के कार्यक्रम स्थल को लेकर रस्साकस्सी
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के स्थल को लेकर पहले से ही कांग्रेस और बीजेपी में रस्साकस्सी का दौर चल रहा है। कांग्रेस नेहरु स्टेडियम को लेकर अड़ी हुई है, तो बीजेपी शासित नगर निगम हाईकोर्ट के आदेश का हवाला दे रही है। यहां तक कि बीजेपी नगर अध्यक्ष ने कांग्रेस को तीन स्थान तक सुझा दिए हैं, फिर भी अब तक स्थान तय नहीं हो पाया है, हालांकि राहुल गांधी का दौरा 12 सितंबर की बजाय 19 सितंबर को होगा। उससे पहले सियासी बयानबाजी इंदौर समेत प्रदेश की फिजां में अलग ही अंदाज बिखेरती रहेगी।
बीजेपी के वरिष्ठ नेता नानूराम कुमावत की वंदे मातरम पर पिटी भद… राहुल गांधी पर उठा रहे थे सवाल!
