P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeभारतब्रेकिंग: एयर इंडिया की फ्लाइट टेकऑफ के तुरंत बाद क्रैश, 240 से...

ब्रेकिंग: एयर इंडिया की फ्लाइट टेकऑफ के तुरंत बाद क्रैश, 240 से अधिक लोग सवार

एयर इंडिया की लंदन जा रही फ्लाइट AI-171, अहमदाबाद से उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस विमान में 240 से अधिक लोग सवार थे, जिनमें 10 क्रू सदस्य और दो पायलट शामिल थे।

अहमदाबाद: गुरुवार को एयर इंडिया की एक इंटरनेशनल फ्लाइट AI-171, जो अहमदाबाद से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए रवाना हुई थी, टेकऑफ के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विमान में सवार यात्रियों की संख्या 240 से अधिक बताई गई है, जिसमें 10 क्रू सदस्य और दो पायलट शामिल थे।

विमान दुर्घटना की पुष्टि गैटविक एयरपोर्ट और भारत के नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) दोनों ने की है। DGCA ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि विमान ने जैसे ही उड़ान भरी, 625 फीट की ऊंचाई तक पहुंचने के बाद उसका संपर्क रडार से टूट गया।

दुर्घटना स्थल अहमदाबाद हवाई अड्डे के पास एक रिहायशी इलाका बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटनास्थल से घना काला धुआं उठता देखा गया। सोशल मीडिया पर इस भयावह हादसे की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रही हैं।

एयर इंडिया का बयान: एयर इंडिया ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी करते हुए कहा, “हमारी फ्लाइट एक गंभीर घटना में शामिल रही है। हम फिलहाल स्थिति की जांच कर रहे हैं और जानकारी जुटाई जा रही है।”

सरकारी प्रतिक्रिया: भारत के नागरिक उड्डयन मंत्री श्री किंजरापु राम मोहन नायडू ने X (पूर्व ट्विटर) पर घटना को लेकर दुख जताते हुए कहा, “अहमदाबाद में फ्लाइट क्रैश की खबर सुनकर मैं स्तब्ध और दुखी हूं। हमने उच्चतम स्तर की अलर्ट स्थिति लागू कर दी है। मैं स्वयं निगरानी कर रहा हूं और सभी संबंधित एजेंसियों को तुरंत और समन्वित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।”

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट