P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
HomeUncategorizedकटनी में निकली भव्य तिरंगा बाइक रैली, गूंजे देशभक्ति के नारे हर...

कटनी में निकली भव्य तिरंगा बाइक रैली, गूंजे देशभक्ति के नारे हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता प्रशासन और पुलिस की संयुक्त पहल

कटनी,(सौरभ श्रीवास्तव) — स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर ‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता: स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग’ अभियान के तहत मंगलवार को कलेक्ट्रेट से भव्य तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता मेहरा, कलेक्टर दिलीप कुमार यादव और पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।रैली में डीएफओ गौरव शर्मा, जिला पंचायत सीईओ शिशिर गेमावत, अपर कलेक्टर साधना परस्ते, एएसपी डॉ. संतोष डेहेरिया, एसडीएम प्रमोद कुमार चतुर्वेदी, डिप्टी कलेक्टर विवेक गुप्ता, निगमायुक्त नीलेश दुबे सहित प्रशासनिक अमला शामिल हुआ।देशभक्ति का उमड़ा सैलाबकलेक्ट्रेट से शुरू हुई रैली माधवनगर चौराहा, मिशन चौक, सागर पुलिया होते हुए वापस कलेक्ट्रेट परिसर पहुंची। रास्ते भर हाथों में लहराते तिरंगे, नारों की गूंज और चेहरों पर देशभक्ति का जोश देखने को मिला। नागरिकों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा और तालियों से स्वागत किया।संदेश के साथ संकल्पकलेक्टर यादव ने नागरिकों से अपील की कि स्वतंत्रता दिवस पर हर घर पर तिरंगा फहराएं और स्वच्छता का संकल्प लें। कलेक्ट्रेट परिसर में रैली के समापन पर प्रतिभागियों और शासकीय कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से स्वच्छता की शपथ ली और तिरंगे के सम्मान में गगनभेदी नारे लगाए।सेल्फी प्वाइंट पर देशभक्ति के रंगरैली के बाद विधायक संदीप जायसवाल, महापौर प्रीति संजीव सूरी, जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, निगमाध्यक्ष मनीष पाठक और अन्य जनप्रतिनिधियों ने प्रतिभागियों के साथ सेल्फी प्वाइंट पर तिरंगे के साथ तस्वीरें खिंचवाईं।कलेक्टर यादव ने कहा कि स्वच्छता और राष्ट्रभक्ति एक-दूसरे से जुड़े हैं, और इस अभियान से समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट