P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशचंबलसबलगढ़ में जलभराव की समस्या पर वार्डवासियों का आक्रोश, जनसुनवाई पर उठे...

सबलगढ़ में जलभराव की समस्या पर वार्डवासियों का आक्रोश, जनसुनवाई पर उठे सवाल

मुरैना/ अरविन्द सगर। मुरैना जिले की सबलगढ़ तहसील अंतर्गत बध्दपुरा रोड एवं वार्ड नंबर 18 में सड़कों पर जलभराव की समस्या से लोग लंबे समय से परेशान हैं। वार्डवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार सबलगढ़ एसडीएम को जनसुनवाई के दौरान आवेदन दिए, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि जनसुनवाई में दिए गए आवेदन समाधान के बजाय डस्टबिन में डाल दिए जाते हैं। उनका कहना है कि जब जनसुनवाई में समस्याओं का हल नहीं हो रहा, तो इसे बंद कर देना चाहिए, क्योंकि यह सिर्फ लोगों को भ्रमित और परेशान करने का जरिया बन गया है।

लोगों का कहना है कि हर मंगलवार को समस्या के समाधान की उम्मीद में वे जनसुनवाई के चक्कर लगाते हैं, लेकिन नतीजा शून्य रहता है।

इस मामले में सबलगढ़ नगर पालिका सीएमओ सुरेश गोयल ने बताया कि वार्ड नंबर 18 और बध्दपुरा रोड की शिकायत जनसुनवाई में आई थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए गिट्टी और मुरम डलवाना शुरू कर दिया गया है। कई स्थानों पर बारिश का पानी सूख चुका है और जल्द ही पूरे शहर में जलभराव की समस्या का समाधान हो जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट