P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशरीठी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी पर किया बड़ा खुलासा, 55 शीशियाँ...

रीठी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी पर किया बड़ा खुलासा, 55 शीशियाँ नशीली कफ सीरप जप्त

कटनी*(सौरभ श्रीवास्तव )- जिले की पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 55 शीशियाँ नशीली कफ सीरप (कोरेक्स) बरामद की हैं पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई है, जिसमें पुलिस टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया।अति पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं उप पुलिस अधीक्षक उमराव सिंह के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी रीठी निरीक्षक राखी पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस ने रीठी वाय पास मेन रोड पर एक काले रंग की बिना नंबर की गाड़ी को रोका।चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक मोटरसाइकिल की टंकी पर रखे सफेद रंग के थैले को संदिग्ध पाया। जब थैले की जांच की गई, तो उसमें खाकी कार्टून में नशीली कफ सीरप की 55 शीशियाँ मिलीं। आरोपी की पहचान छोटू उर्फ दिनेश गर्ग के रूप में हुई, जो रीठी के भटवा मुहल्ले का निवासी है।आरोपी से पूछताछ के दौरान पता चला कि यह सभी शीशियाँ कोरेक्स कफ सीरप की थीं, जो मादक पदार्थ के रूप में इस्तेमाल की जाती हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 8/21, 22 NDPS और 5/13 मध्य प्रदेश ड्रग कंट्रोल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और कार्रवाई शुरु कर दी।पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोटरसाइकिल भी जप्त की, जिसकी कीमत करीब ₹9075/- आंकी गई है। पुलिस की इस तत्परता से मादक पदार्थों के तस्करी के खिलाफ एक बड़ी जीत मिली है।“यह कार्रवाई जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और उनका इस्तेमाल रोकने के लिए हमारी सतत कोशिशों का हिस्सा है। हम आगे भी ऐसे अपराधों के खिलाफ सख्त कदम उठाते रहेंगे।” *सराहनीय भूमिका* इस कार्रवाई में पुलिस टीम के सदस्य निरीक्षक राखी पाण्डेय, उप निरीक्षक दिनेश सिंह चौहान, आर. ज्ञानेन्द्र, आर. अमन सिंह, आर. शहंशाह और आर. इन्द्रभान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट