P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशउमरियापान में विश्व हिन्दू परिषद स्थापना दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, निकाली...

उमरियापान में विश्व हिन्दू परिषद स्थापना दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, निकाली वाहन रैली, बड़ी संख्या में शामिल रहे कार्यकर्ता

धर्म, संस्कृति और राष्ट्र की रक्षा के लिए समर्पित है विश्व हिन्दू परिषद

खबर डिजिटल/ अंकित झारिया/ उमरियापान:– विश्व हिन्दू परिषद के 61वें स्थापना दिवस पर मंगलवार को उमरियापान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंगल भवन में एकत्र होकर परिषद की स्थापना, उसके उद्देश्य और अब तक किए गए कार्यों पर चर्चा की।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीराम की दरबार सहित पूजन और भारत माता के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। कार्यक्रम में उपस्थिति कार्यकर्ताओं को कृष्ण कृपा धाम संत निकुंज भेड़ा के संत ब्रम्हानंद दास जी महाराज का आशीर्वचन प्राप्त हुआ। इस मौके पर विश्व हिन्दू परिषद महाकौशल प्रांत मंत्री उमेश माधव मिश्र ने परिषद की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन सदैव धर्म, संस्कृति और राष्ट्र की रक्षा के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि समाज में जागरूकता लाना, सेवा कार्य करना और हिंदू समाज को संगठित करना ही परिषद का मुख्य ध्येय है। इसके पश्चात बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उमरियापान मंगल भवन से बम्हनी और पचपेढ़ी तक वाहन रैली निकाली गई। रैली में कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम के नारे लगाएं। इस मौके पर विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह सहित बड़ी संख्या में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल,भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल रहे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट