भोपाल/खबर डिजिटल/ मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 27 अगस्त दिन बुधवार के जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज उज्जैन प्रवास पर रहेंगे। उज्जैन में आयोजित ग्लोबल स्पिरिचुअल कॉन्क्लेव में शामिल होंगे। इस अवसर पर केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत भी मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर आध्यात्मिक गुरु गौरांग दास और देश-विदेश के कई आध्यात्मिक गुरू, विचारक सहित 300 से अधिक महानुभाव शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सुबह 10.15 बजे नई दिल्ली से इंदौर आएंगे। सुबह 10.40 बजे इंदौर से उज्जैन आगमन होगा। सुबह 10:40 बजे अंजुश्री होटल उज्जैन आगमन। ततपश्चात स्थानीय कार्यक्रम – ग्लोबल स्पिरिचुअल कॉन्क्लेव (द्वितीय संस्करण) में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव दोपहर 12:30 बजे अनाज मंडी, चिमनगंज – मिट्टी के श्री गणेश जी की मूर्ति वितरण कार्यक्रम और दोपहर 1.15 बजे दुर्गादास जी की छत्री आगमन – पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।दोपहर 1:40 बजे रीगल टॉकिज गोपाल मंदिर समीप– जनसभा एवं अन्य कार्यक्रम में शामिल होंगे।


